फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Makar Sankranti today, market is buzzing with customers

मकर संक्रांति आज, ग्राहकों से गुलजार रहा बाजार

Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2020 10:54 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti today, market is buzzing with customers
शहर के एमएएच इंटर कालेज के पास मकर संक्राति के लिए लाई- ढ़ूंढा की खरीददारी करते लोग। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में मंकर संक्रांति का पर्व बुधवार को मनाया जाएगा। पर्व से एक दिन पूर्व शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार ग्राहकों से गुलजार रहे। लोगों ने लाई, चूड़ा, तिलवा, ढुंढा, तिलकुट के साथ ही पर्व से संबंधित अन्य सामानों की खरीददारी की। सुबह से लेकर देर शाम तक खरीददारी का क्रम चलता रहा।
विज्ञापन

मकर संक्रांति पर्व के मद्देनजर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पर्व से संबंधित स्थायी के साथ ही अस्थायी दुकानें कई दिनों पहले ही सज गई थीं। इन दुकानों पर लाई, चूड़ा, तिलवा, गुड़, ढुंढा, बादाम पट्टी, तिलकुट, गजक आदि खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई गई थी। वैसे तो इन सामानों की खरीदारी कई दिन पहले से ही शुरू थी, लेकिन पर्व से एक दिन पूर्व मंगलवार को दुकानों पर खरीददारों की भीड़ उमड़ी। शहर के मिश्र बाजार में करीब एक दर्जन दुकानें लगाई है। इसके अलावा लालदरवाजा, गोराबाजार, चीतनाथ, नवाबगंज, रौजा, सकलेनाबाद, लंका, मालगोदाम रोड, पीरनगर, नवापुरा, नखास आदि मुहल्ले में दकाने सजी है। इन दुकानों पर सुबह से ही ग्राहकों के पहुंचने के क्रम शुरु हो गया। लोगों ने अपने सार्मथ्य अनुसार चूड़ा, लाई, गुड़, तिलवा, किलकूट, ढूंढा, पट्टी आदि सामानों की खरीददारी की। लोगों द्वारा सुबह से ही खरीददारी का जो क्रम शुरू हुआ, वहां देर शाम तक जारी रहा। ग्राहकों की अच्छी भीड़ से दुकानदारों प्रसन्न रहे।
विज्ञापन

आज स्नानार्थियों से गुलजार रहेंगे गंगा घाट
गाजीपुर। मकर संक्रांति पर्व आज (बुधवार को) नगर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों के गंगा घाट सुबह ही स्नानार्थियों से गुलजार हो जाएंगे। नगर के ददरीघाट, चीतनाथ घाट, कलक्टर घाट, नवापुरा घाट, पत्थर घाट, मंसूरी घाट, बड़ा महादेवा घाट, पोस्ताघाट सहित अन्य गंगा घाटों पर सुबह महिला-पुरुष स्नानार्थी पहुंचे। गंगा स्नान के बाद घाटों में स्थित मंदिरों में दर्शन-पूजन कर ब्राह्मणों के साथ ही गरीबों में दान कर पुण्य का भागी बनेंगे। सबसे अधिक नगर के ददरी घाट और चीतनाथ घाट पर उमड़ेगी। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों के अधिकांश लोग इन्हीं घाटों पर जाते है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पतंग की दुकानों लगी रही खरीददारों की भीड़
गाजीपुर। मकर संक्रांति के पर्व पर पंतगबाजी की भी परंपरा है। इसके चलते बाजारों में रंग-बिरंगी पतंगे तथा परेता बिक रहा है। आलम यह है पतंग की दुकानों पर सुबह से ही बच्चों और बड़ों के पहुंचने का जो सिलसिला शुरु हो रहा है, वह शाम तक बना रह रहा है। इस बार हैप्पी न्यू ईयर, तिरंगा के कलर सहित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, स्पाइडर मैन के साथ ही हीरों-होरोइन की तस्वीर छपी पतंग बिक रही है, जिसकी बच्चे जमकर खरीदारी कर रहे हैं। पूरे दिन आसमान में रंग-बिगरंगी पतंगे लहराती हुई दिखाई दे रही हैं। सुबह से शाम तक बच्चे मकानों की छतों सहित बाहर मैदान और गंगा किनारे पतंगबाजी का आनंद उठा रहे हैं। पर्व के एक दिन पूर्व पतंग की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ अधिक रही। आलम यह था कि लोग बच्चों के साथ ही बड़े एक-दो नहीं थोक के भाव पतंग की खरीददारी कर रहे थे। ग्राहकों की अच्छी भीड़ से दुकानदारों की चांदी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed