फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Makar Sankranti: 25 thousand devotees took a dip in Ganga

मकर संक्रांति : 25 हजार श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी

Tue, 14 Jan 2025 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jan 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Makar Sankranti: 25 thousand devotees took a dip in Ganga
स्नान-दान का पर्व मकर संक्रांति मंगलवार को परंपरागत ढंग से मनाया गया। बदली और ठंड के बावजूद भोर से ही गंगा स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ गंगा तट पर लगी रही। करीब 25 हजार श्रद्धालुओं ने घाटों पर स्नान किया। स्नान के बाद दर्शन-पूजन कर लोगों ने ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को दान किया। इसके बाद लोगों ने दही-चूड़ा और खिचड़ी खाई। पतंगबाजी का उल्लास छतों से लेकर खेल मैदानों तक दिखा। बदली छाई रहने के बाद भी बच्चे और युवा पतंग उड़ाने में मशगूल रहे।
विज्ञापन


शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कड़ाके की ठंड की परवाह किए बगैर लोग स्नान के लिए घाटों पर पहुंचे। गंगा स्नान का क्रम भोर में शुुरू होकर दोपहर तक चलता रहा। भीड़ के चलते घाटों के आसपास मेले जैसी स्थिति बनी रही। स्नान के बाद घाटों पर स्थित मंदिरों पर पुरोहितों ने स्नानार्थियों को संकल्प दिलाकर पूजा-पाठ कराया। लोग गरीबों और ब्राह्मणों को दान कर पुण्य के भागी बने। जो लोग घाटों तक नहीं जा सके, उन्होंने घर में स्नान कर पूजा-पाठ किया। दोपहर बाद घर-घर खिचड़ी बनाई गई। पिछले कई दिनों से बहन-बेटियों के घर खिचड़ी पहुंचाने का सिलसिला पर्व के दिन भी जारी रहा। इस दिन भी कई लोगों ने बहन-बेटियों को खिचड़ी पहुंचाई।
विज्ञापन

देवकली संवाददाता के अनुसार गंगा के तटवर्ती चकेरी धाम, देवचंदपुर, नारी पचदेवरा, रामपुर माझा, दुबैठा, धरवां, मठखन्ना, मौनी बाबा धाम चोचकपुर, फुलवारी आदि घाटों पर सुबह से दोपहर तक स्नान करने वालोंं की भीड़ रही। हर-हर महादेव, हर-हर गंगे के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। घाटों पर सुरक्षा के लिए पुलिस की तैनाती रही। मुहम्मदाबाद, भीमापार, मरदह, औड़िहार, खानपुर, सादात, बारा, बहरियाबाद, नंदगंज, बिरनो, जमानिया आदि क्षेत्रों में भी मकर संक्रांति का पर्व परंपरागत ढंग से मनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बच्चों और युवाओं ने जमकर की पतंगबाजी

गाजीपुर। मकर संक्रांति पर बच्चों और युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की। मौसम की बेरुखी भी उन पर बेअसर रही। सुबह ही वे परेता लेकर घर की छतों और आसपास के मैदानों में पहुंच गए थे। इसके बाद एक-दूसरे से पेंच लड़ाने का सिलसिला शुरू हुआ। पतंग प्रेमियों ने कई तरह की पतंगें खरीदकर रखी थी। जैसे ही एक कट रही थी, वे दूसरी उड़ाने लगते थे। आसमान में पतंगों की भरमार थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed