फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Major accident in Ghazipur Five people of same family drowned in ganga dead body of teenager recovered search of others continues

गाजीपुर: गंगा में नहा रहे एक ही परिवार के पांच लोग डूबे, किशोर का शव बरामद, युवती को बचाया गया, तीन की तलाश जारी

Fri, 10 Jun 2022 07:33 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 10 Jun 2022 07:33 PM IST
सार

गाजीपुर के सेमरा गांव निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय के घर गर्मी की छुट्टी पर बहन, बहनोई, भांजा-भांजी सहित अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। शुक्रवार को परिवार के सदस्य सेमरा घाट पर स्नान कर रहे थे। इस दौरान चांर लोग गंगा में डूब गए। एक युवती को बचा लिया गया। 

विज्ञापन
Major accident in Ghazipur Five people of same family drowned in ganga dead body of teenager recovered search of others  continues
घटनास्थल पर पहुंचे जिले के शीर्ष अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजीपुर जिले के मुहम्मदाबाद में शुक्रवार को बड़ा हादसा हुआ। सेमरा घाट पर नहा रहे एक ही परिवार के पांच लोग गंगा में डूब गए। ग्रामीणों ने एक युवती को बचा लिया। जबकि चार लोग पानी में समा गए। मल्लाहों ने कड़ी मशक्कत के बाद एक किशोर का शव बरामद कर लिया। वहीं डूबे तीन लोगों की तलाश जारी है। इधर, सूचना के बाद डीएम और एसपी घटनास्थल पर पहुंचे। हादसे की जानकारी लेने के साथ ही परिजनों को सात्वंना दी। परिजनों के रोने-बिलखने से गांव में मातमी सन्नाटा पसर गया। 

विज्ञापन


सेमरा गांव निवासी धर्मेंद्र उपाध्याय के घर गर्मी की छुट्टी पर बहन, बहनोई, भांजा-भांजी सहित अन्य रिश्तेदार आए हुए थे। सुबह करीब सात बजे मुंबई से आए जौनपुर जनपद के चंदवक थाना क्षेत्र के बरमनपुर गांव निवासी बहनोई जय सिंह शर्मा (40), भांजा ओम शर्मा (15), मऊ जनपद के गोहना मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सुरहूरपुर निवासी भांजा अंकित तिवारी (16), भांजी सारिका उर्फ तन्नू (18) और नोनहरा थाना क्षेत्र के अरखपुर महुआरी निवासी भांजी प्रिया तिवारी (22) गंगा स्नान के लिए गांव के बाहर सेमरा घाट पर गए थे।

विज्ञापन

एक को बचाने की कोशिश में डूबे तीन लोग

नहाते समय गहरे पानी में जाने से ओम शर्मा डूबने लगा। पुत्र को डूबता देख जय सिंह शर्मा उसे बचाने के लिए गहरे पानी में चले गए और वह भी डूबने लगे। यह देख सारिका उर्फ तन्नू और अंकित तिवारी भी डूब रहे पिता-पुत्र को बचाने का प्रयास करने लगे, लेकिन चारों डूबने लगे। यह देख प्रिया तिवारी भी गंगा में कूद गई और उन्हें बचाने का प्रयास करने लगी। वह भी गहरे पानी में समाने लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Major accident in Ghazipur Five people of same family drowned in ganga dead body of teenager recovered search of others  continues
हादसे के बारे में जानकारी लेते गाजीपुर के डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला

यह देख आसपास गंगा स्नान कर रहे लोगों ने किसी तरह से प्रिया तिवारी को पानी से बाहर निकाला। उसे सीएचसी मुहम्मदाबाद पहुंचाया गया जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस मल्लाहों की मदद से डूबे लोगों की तलाश में जुट गई। काफी प्रयास के बाद घटना स्थल से कुछ दूरी पर अंकित तिवारी का शव बरामद हुआ। अभी तीन लोगों की तलाश जारी है।

इधर घटना स्थल पर पहुंचे डीएम एमपी सिंह और एसपी रामबदन सिंह ने मातहतों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने के साथ परिजनों से मिलकर उन्हें सात्वंना दी। एसपी रामबदन सिंह ने बताया कि सेमरा घाट पर नहाते समय एक परिवार के लोग डूब गए हैं। एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया है। तीन की तलाश जारी है। परिजनों से मिलकर घटना की जानकारी लेने के साथ उन्हें सात्वंना दी गई। कानून व्यवस्था संबंधित कोई समस्या नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed