फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Majlis-o-Matam was held by taking out a procession in the memory of martyrs of Karbala.

Ghazipur News: शोहदा-ए-कर्बला की याद में जुलूस निकालकर किया मजलिस-ओ-मातम

Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Majlis-o-Matam was held by taking out a procession in the memory of martyrs of Karbala.
मुहम्मदाबाद में निकले सद्दा जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु। संवाद - फोटो : Archive
बहरियाबाद। स्थानीय कस्बा सहित मुस्लिम बहुल गांवों में मंगलवार को भी जुलूस एवं मजलिस-ओ-मातम का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

सातवीं मुहर्रम को शोहदाए कर्बला हजरते-अब्बास की याद में स्थानीय कस्बा स्थित मुंतजिर इमाम एवं वजीहुल हसन के आवास स्थित चौक से दोपहर में प्रसिद्ध अलम का जुलूस रवाना हुआ, जो विभिन्न गलियों एवं बाजार होते हुए सायंकाल कर्बला पहुंचा।
मुख्य ताजियादार मुंतजिर इमाम और वजीहुल हसन ने बताया कि यहां से अकीदतमंद मिट्टी लेकर वापस आए। इस दौरान अंजुमन मुंतजरीन-ए-मेहंदी, अंजुमन इमामिया एवं वाराणसी से आई अंजुमन के लोगों ने नौहाख्वानी, सीनाजनी तथा जंजीर का मातम किया।
विज्ञापन

जुलूस में शामिल लोग या अली, या हुसैन, हक हुसैन, या अब्बास, हाए सकीना की सदाएं बुलंद करते हुए चल रहे थे। जुलूस के साथ चल रहे अखाड़े के युवक भी या हुसैन या अब्बास की सदा लगा रहे थे। जुलूस के दौरान विभिन्न चौक एवं अन्य स्थानों पर नौहाख्वानी, मातम एवं सीनाजनी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर नगर के जलालपुर से आए मौलाना हैदर मेहंदी ने बहरियाबाद बाजार स्थित आफताब आलम एवं शमशाद अहमद के सहन में जुलूस को खेताब फरमाते हुए कहा कि आज का यह जुलूस इत्तहाद यानी एकता का पैगाम देता है।
इसके बाद मसाएबे कर्बला बयान कर जुलूस आगे बढ़ाया गया। चौक पर नौजवान कमेटी के युवकों ने युद्ध कला का प्रदर्शन किया। तिरंगे के साथ किया गया प्रदर्शन काफी आकर्षक रहा। सायंकाल कर्बला से मिट्टी लेकर जुलूस लौटा।
इसके बाद उत्तर मुहल्ला के लोग कर्बला से मिट्टी लेकर वापस आए। इस अवसर पर शहंशाह, अजय सहाय, दानिश, सलीम अंसारी, वाकिफ हसन, आसिफ इकबाल रिजवी, आमिर, कमर इकबाल, एनामुलहक, शफाउद्दीन, अजीजुर्रहमान, दानिशवरा, शादाब, श्यामसुंदर जायसवाल, मसीहुद्दीन, नबी हसन आदि शामिल रहे।

मुहम्मदाबाद में निकले सद्दा जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु। संवाद

मुहम्मदाबाद में निकले सद्दा जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु। संवाद- फोटो : Archive

मुहम्मदाबाद में निकले सद्दा जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु। संवाद

मुहम्मदाबाद में निकले सद्दा जुलूस में शामिल मुस्लिम बंधु। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed