{"_id":"5eef5bef8ebc3e43351cec84","slug":"main-accused-of-murder-ghazipur-news-vns5313557184","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या का मुख्य आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
नंदगंज। थाना पुलिस ने शनिवार की शाम पहाड़पुर चौराहा के पास हत्या के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर जेल भेज दिया।
बीते बुधवार को थाना क्षेत्र के चिलार गांव निवासी रामराज बिंद की निर्मम हत्या की वारदात हुई थी। परिजनों ने एक नामजद सहित तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दिया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी। इसी क्रम में शनिवार की देर शाम मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश त्रिपाठी ने बताया कि शनिवार की देर शाम करीब छह बजे मुखबिर से सूचना मिली ही हत्या का मुख्य आरोपी चिलार गांव निवासी मुकेश यादव पहाड़पुर चौराहा पर मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। इस सूचना पर मैं तत्काल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचा। पुलिस को देखते ही बदमाश ने भागना चाहा, लेकिन घेरेबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को घटनास्थल ट्यूबवेल के पूरब 100 मीटर की दूरी पर खेत से बरामद किया गया। संबंधित धाराओं में अभियुक्त का चालान कर जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ उपनिरीक्षक तारिक अंसारी, कांस्टेबल कासिम सिद्दीकी, सोबरन यादव, अजय गुप्ता एवं महिला कांस्टेबल पुष्पा शामिल थीं।