फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahant Avdhoot Giri disciples beaten up police case filed against former chairman in ghazipur

Ghazipur News: महंत अवधूत गिरि के शिष्यों के साथ मारपीट, पूर्व चेयरमैन के खिलाफ मुकदमा

Sat, 19 Apr 2025 12:01 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर। Published by: प्रगति चंद Updated Sat, 19 Apr 2025 12:01 AM IST
सार

Ghazipur News: गाजीपुर जिले में शिव मंदिर कुटिया पर दो पक्षों में मारपीट के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। महंत अवधूत गिरि ने अपने शिष्यों के साथ पूर्व चेयरमैन और उनके समर्थकों द्वारा मारपीट का आरोप लगाया।  

विज्ञापन
Mahant Avdhoot Giri disciples beaten up police case filed against former chairman in ghazipur
FIR - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजीपुर जिले में सादात नगर पंचायत स्थित शिव मंदिर कुटिया पर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। वाराणसी से आए महंत अवधूत गिरि ने अपने शिष्यों के साथ नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव व उनके लोगों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस ने पूर्व चेयरमैन व 12 अज्ञात समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
महंत अवधूत गिरि की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, वह शिव मंदिर पर शिष्यों संग आए थे। पुराने महंत व व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा चल रही थी। इसी दौरान मौजूद पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव व उनके समर्थकों से कहासुनी होने लगी। आरोप है कि पूर्व चेयरमैन व उनके समर्थकों ने महंत अवधूत गिरि के साथ आए शिष्य नरदेव गिरि व हिमांशु मिश्रा के साथ मारपीट की।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Ballia News: लाठी- डंडे से और रॉड से युवक पर किया जानलेवा हमला, पांच लोगों के खिलाफ एफआईआर
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर जखनिया एसडीएम व सैदपुर सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना की जांच की। प्रभारी थानाध्यक्ष अविनाश मणि तिवारी ने बताया कि दोनों लोगों का मेडिकल कराया गया है। महंत अवधूत गिरि की तहरीर पर पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव, शंभू यादव सहित दर्जनों अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed