फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mahamandaleshwar celebrated appearance day

महामंडलेश्वर का मना आविर्भाव दिवस

Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar celebrated appearance day
सिद्धपीठ हथियाराम मठ पीठाधीश्वर एवं जूना अखाड़े के वरिष्ठ महामंडलेश्वर स्वामी भवानीनंदन यति महाराज का आविर्भाव दिवस हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में सिद्धपीठ पर श्रद्धापूर्वक मनाया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जन्म उत्सव के प्रति मेरा कोई उत्साह नहीं, लेकिन श्रद्धालुओं की भावनाओं का सम्मान करना मेरे जीवन का सौभाग्य है। उन्होंने कहा कि मेरे लिए सौभाग्य का दिन है, जिस दिन आप लोगों से आशीर्वाद प्राप्त करता हूं। इस अवसर पर देश के कोने-कोने से सिद्धपीठ से जुड़े शिष्यगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन

गुरु महिमा पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने ने कहा कि अगर भगवान कुछ समय के लिए नाराज हो जाए तो आपका भला हो सकता है लेकिन शर्त यह होनी चाहिए कि आपका गुरु आपसे प्रसन्न रहे। सनातन धर्म ही एक ऐसा धर्म है जो विश्व का कल्याण हो के ध्येय वाक्य पर विश्वास करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत ऋषि एवं कृषि दो प्रथाओं को लेकर बना है। यहां की महत्ता रही है की ऋषि कार्य से जहां भगवान राम के अवतार हुए वहीं कृषि कार्य से माता सीता की उत्पत्ति हुई। इस तरह से ऋषि एवं कृषि परंपरा के मिलन से ही भगवान राम सीता का धरती पर अवतार हुआ है। भारत राष्ट्र में कृषि एवं ऋषि की प्रधानता को नकारा नहीं जा सकता और बगैर इनके रामराज्य की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
सिद्धपीठ हथियाराम मठ पर अपना 27 वां चातुर्मास महायज्ञ आयोजित कर रहे यति महाराज ने कहा कि सिद्धपीठ की पवित्र भूमि पर चातुर्मास महायज्ञ का सौभाग्य किसी भी संत को सिद्ध बना देता है। वृद्धम्बिका देवी की कृपा से यहां के कण कण में भगवान है। लगभग 700 वर्ष प्राचीन इस तपस्थली पर सिद्धसंतों के तप का प्रकाशपुंज है।

इस मिट्टी पर यज्ञ पूजन करना मेरे जीवन का सौभाग्य है। इस अवसर पर आचार्य सुरेश, डा. आचार्य संजयत, आचार्य चित्रसेन, डा. रत्नाकर त्रिपाठी, मानस कथाकार डा. मंगला सिंह, आरएसएस प्रचारक प्रेम सागर, काशी जिला प्रचारक डा. सुरेश, विभाग कार्यवाह डा. आनंद मिश्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed