फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Mafia Mukhtar Ansari property worth RS 1.25 crore kurk Income Tax Department in Ghazipur

UP News: माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की संपत्ति कुर्क, गाजीपुर में पहली बार आयकर विभाग ने की कार्रवाई

Thu, 11 May 2023 04:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 11 May 2023 04:57 PM IST
सार

माफिया मुख्तार अंसारी पर कार्रवाई जारी है। उसे एक और बड़ी चोट मारी गई है। गाजीपुर में सवा करोड़ ज्यादा की संपत्ति कुर्क कर ली गई। यह संपत्ति मुख्तार के करीबी गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर थी। लखनऊ से गाजीपुर आई आयकर विभाग की टीम ने यह कार्रवाई की। 
 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar Ansari property worth RS 1.25 crore kurk Income Tax Department in Ghazipur
गाजीपुर में मुख्तार के खिलाफ आयकर विभाग ने की कार्रवाई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लखनऊ आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति ईकाई ने पूर्व विधायक और माफिया मुख्तार अंसारी की सवा करोड़ की बेनामी संपत्ति को को कुर्क कर लिया। गाजीपुर शहर के कपूरपुर में 0.117 हेक्टेयर और 0.254 हेक्टेयर यह जमीन मुख्तार से जुड़े गणेश दत्त मिश्रा के नाम पर थी।

विज्ञापन


आयकर विभाग की टीम ने दोपहर में मुनादी कर संपत्ति को कुर्क कराया। एलान किया कि इस संपत्ति क्रय-विक्रय या स्थानांतरण नहीं किया जा सकता। इस दौरान आयकर विभाग की टीम के साथ राजस्व विभाग, जंगीपुर और शहर कोतवाली की पुलिस भी थी।
विज्ञापन


आयकर विभाग के अधिकारी अभिषेक सहाय की अगुवाई में टीम गुरुवार सुबह गाजीपुर पहुंच गई थी। स्थानीय पुलिस-प्रशासन का सहयोग लेकर करीब दो बजे पूरी टीम कपूरपुर स्थित गणेश दत्त मिश्रा की अचल संपत्ति को कुर्क करने पहुंची। वहां नोटिस लगाने के साथ ही मुनादी और कुर्की की कार्रवाई शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: शादी समारोह से लौट रहा परिवार सड़क हादसे का शिकार, मां और मासूम बेटे की मौत, तीन घायल

मुख्तार की 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिह्नित

वहीं, आयकर विभाग की ओर से मुख्तार अंसारी की बेनामी संपत्तियों को कुर्क करने की कार्रवाई लगातार चल रही है। माना जा रहा है कि अब तक करीब 20 करोड़ की संपत्ति आयकर विभाग की बेनामी संपत्ति इकाई ने कुर्क की है। आयकर विभाग की ओर से मुख्तार की करीब 125 करोड़ की बेनामी संपत्ति को चिह्नित किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed