फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   mafia Mukhtar Ansari may be murdered in Banda jail by poisoning food son Umar appeals to ghazipur court

UP News: खाने में जहर देकर हो सकती है जेल में बंद मुख्तार अंसारी की हत्या, बेटे उमर ने लगाई अदालत से गुहार

Thu, 09 Jun 2022 04:44 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजीपुर Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 09 Jun 2022 04:44 PM IST
सार

मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने अदालत से गुहार लगाई है कि बांदा जेल में बंद उसके पिता की हत्या की जा सकती है। बीते दिनों उनके बैरक में कुछ लोगों ने प्रवेश करने की कोशिश भी की है।

विज्ञापन
mafia Mukhtar Ansari may be murdered in Banda jail by poisoning food son Umar appeals to ghazipur court
मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांदा जेल में पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के खाने में जहर देकर मारा जा सकता है। मुख्तार के बेटे उमर अंसारी ने बांदा जेल में निरुद्ध पिता की सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए गाजीपुर की अदालत में अर्जी दी है। जिसमें खाने में जहर देकर हत्या करने की बात कही गई है।

विज्ञापन


अपनी अर्जी में मुख्तार अंसारी के पुत्र ने कहा है कि पिता मुख्तार अंसारी से जेल में स्थित पीसीओ और टेलीफोन से बात होती है। बातचीत के दौरान पिता ने बताया है कि जेल के बैरक में वहां के डीएम और एसपी सहित एसओजी  टीम के सदस्य हथियारों से लैस होकर घूसना चाह रहे थे, लेकिन जेल प्रशासन ने उन्हें रोक दिया। बावजूद जबरदस्ती बैरक में घुस गए।
विज्ञापन


उमर अंसारी ने अर्जी में कहा कि बांदा जेल में बंद पिता मुख्तार अंसारी की जान को खतरा है। उन्हें खाने में जहर देकर मार दिया जा सकता है। उमर ने बांदा जेल में सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य सुविधाओं के लिए आदेश पारित करने की प्रार्थना की है। कोर्ट ने इस बाबत अर्जी का अवलोकन करते हुए आदेश को सुरक्षित रख लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसरी चट्टी हत्याकांड में नहीं हो सकी गवाही

दरअसल, गुरुवार को अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम/एमपी एमएलए कोर्ट (गाजीपुर) रामसुध सिंह की अदालत में 21 वर्ष पुराने उसरी चट्टी हत्याकांड में सुनवाई हुई। मामले में आरोपी मिर्जापुर जेल में बंद त्रिभुवन सिंह की कड़ी सुरक्षा के बीच पेशी हुई।

तकनीकी कारणों से अभियोजन की तरफ से गवाह की गवाही नहीं हो सकी। गवाहों ने गवाही दर्ज करने के लिए एवं अपने जान का खतरा होने के संबंध में अर्जी दी। इसी क्रम में मुख्तार अंसारी के बेटे उमर अंसारी ने बांदा जेल में निरुद्ध पिता की सुरक्षा एवं अन्य सुविधाओं की मांग करते हुए अर्जी दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed