फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Madrasa board exam from tomorrow, 14 exam centers made

Ghazipur News: मदरसा बोर्ड की परीक्षा कल से, 14 परीक्षा केंद्र बने

Mon, 15 May 2023 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 15 May 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Madrasa board exam from tomorrow, 14 exam centers made
3908 परीक्षार्थी पंजीकृत, 6 सेक्टर, 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट और बने हैं छह सचल दल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा 17 मई से शुरू हो रही है। इसमें 3908 परीक्षार्थी बैठेंगे, इनके लिए 14 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए सेक्टर एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। जबकि इसकी शुचिता बनाए रखने के लिए सचल दलों का भी गठन किया गया है।
मदरसा शिक्षा परिषद की सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा कल से शुरू हो रही है। इसमें इस बार 3908 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। 24 मई तक होने वाली परीक्षा दो पाली में कराई जाएगी। पहली पाली सुबह आठ से दिन में 11 बजे तक एवं दूसरी पाली दिन में दो से पांच बजे तक होगी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार इस बार सेकेंड्री के सबसे ज्यादा 2119, सीनियर सेकेंड्री 670, कामिल 815 एवं फाजिल के 304 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इनके लिए चौदह केंद्र बनाए गए हैं। इसको सकुशल संपन्न कराने के लिए इस बार छह सेक्टर एवं 14 स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही छह सचल दलों का भी गठन किया गया है। प्रत्येक दस्ते में चार-चार सदस्य शामिल हैं। इस संबंध में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रभात कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी तैयारी पूरी कर ली गई है।

0000
इनसेट
ये बनाए गए हैं 14 परीक्षा केंद्र
गाजीपुर। मदरसा शिक्षा परिषद की ओर से संचालित सेकेंड्री, सीनियर सेकेंड्री, कामिल एवं फाजिल की परीक्षा के लिए शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुल चौदह परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार अजीमिया इस्लामिया, दारूल उलूम कादरिया, मदरसतुल मसाकीन, अरबिया फैजानुल उलूम, मदरसा अहियाउल उलूम, अरबिया अंसारि5या, इस्लामिया महेशपुरंको केंद्र बनाया गया है। इसी प्रकार मदरसा बुखारिया फरीदिया, मुहम्मद अली दीनी एवं असरी दा.उ., मदरसा इस्लामिया राजा उर्फ आगापुर, जामिया अरबिया मलीकुल उलूम, बहरुल उलूम ओरिएंटल कालेज, जामिया करीमिया एवं गौसिया मस्तानबाग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed