फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maam...my husband is not calling me to his in-laws house, I am at my parents house for the last two and a half years

Ghazipur News: मैम...पति ससुराल नहीं बुला रहा है, मायके में हूं ढाई वर्षों से

Thu, 01 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Maam...my husband is not calling me to his in-laws house, I am at my parents house for the last two and a half years
गाजीपुर। उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव ने बुधवार को लोक निर्माण विभाग के गेस्ट हाउस में जनसुनवाई की। इस दौरान 38 मामले पटल पर आए। राज्य महिला आयोग की सदस्य ने संबंधित विभागों को कार्रवाई के लिए निर्देश दिया।
विज्ञापन

उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव के समक्ष फरियाद लगाते हुए खानपुर रघुबर राय की हसीना बानो ने कहा कि वह ढाई वर्षों से मायके में हैं। उनकी शादी मऊ में हुई है।
विज्ञापन

उनका दो वर्ष का बच्चा है। पति छोड़ने की बात कह रहा है। दुबैथा की सत्यभामा पांडेय ने कहा कि उनकी शादी दुबैथा रामपुर मांझा में हुई है। सुसराल में डेढ़ वर्षों से उन्हें मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति दूसरी शादी करने की बात कह रहा है। इसी तरह बद्धोपुर की श्रेया तिवारी ने कहा कि उनकी शादी घरवासपुर लम्मुआ सुल्तानपुर में हुई है। एक वर्ष से वह मायके में हैं। पति की ओर से तलाक का नोटिस भेज दिया गया है।
वहीं उप्र राज्य महिला आयोग की सदस्य सुनीता श्रीवास्तव की ओर से विभिन्न विभागों की समीक्षा की गई। इस दौरान पुलिस, समाज कल्याण विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, महिला कल्याण विभाग की समीक्षा की गई।

इन विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने जनसुनवाई के दौरान प्रकाश में आए संबंधित विभागों को तुरंत नियमानुसार कार्यवाही कर अवगत कराने का निर्देश दिया गया। इस मौके पर एसपी सिटी ज्ञानेंद्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय सोनी, एसीएमओ डॉ. मनोज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed