फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maa Durga will come on a palanquin and will depart on an elephant

Ghazipur News: डोली पर आएंगी और हाथी पर विदा होंगी मां दुर्गा

Mon, 23 Sep 2024 04:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2024 04:18 AM IST
विज्ञापन
Maa Durga will come on a palanquin and will depart on an elephant
गाजीपुर। शारदीय नवरात्र की शुरुआत आश्विन शुक्ल प्रतिपदा से यानी तीन अक्तूबर को हो रही है। तिथियों की घट-बढ़ के बाद भी इस बार नवरात्र पूरे नौ दिन का रहेगा। इस बार माता का आगमन डोली पर हो रहा है। नवरात्र में चतुर्थी तिथि की वृद्धि और नवमी तिथि का क्षय हो रहा है। 11 अक्तूबर को महानवमी और 12 अक्तूबर को दशहरा मनाया जाएगा। पं. मुनींद्र उपाध्याय के अनुसार शारदीय नवरात्र आश्विन शुक्ल प्रतिपदा की शुरुआत तीन अक्तूबर को मां दुर्गा के आह्वान के साथ होगी। कलश स्थापन का मुहूर्त सुबह 6:07 बजे से 9:30 बजे तक रहेगा। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दिन में 11:37 बजे से 12:23 बजे तक अतिशुभ रहेगा। हालांकि सुबह से शाम तक में कभी भी घट स्थापन किया जा सकता है। शास्त्रानुसार सुबह घट स्थापन का विशेष महत्व है। नवरात्र में चतुर्थी तिथि की वृद्धि और नवमी तिथि का क्षय है। इसलिए 11 अक्तूबर को ही महाष्टमी और महानवमी का व्रत दोनों किया जाएगा। महाष्टमी तिथि 10 अक्तूबर को सुबह 7:29 पर लगेगी जो 11 अक्तूबर को सुबह 6:52 बजे तक रहेगी। इसके बाद 6:52 बजे से नवमी तिथि लग जाएगी और 12 अक्तूबर की भोर में 5:47 बजे तक रहेगी। उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। नवमी का हवन-पूजन नवमी में करना चाहिए। इस बार माता का आगमन डोली पर हो रहा है जिसका फल अतिशय कष्ट व विपत्ति है। माता का गमन हाथी पर हो रहा जिससे अत्यधिक वर्षा होगी। अत: इस बार माता का आगमन और प्रस्थान दोनों शुभ नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed