फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Maa Durga seated in attractive and grand pandals

Ghazipur News: आकर्षक और भव्य पंडालों में विराजी मां दुर्गा

Sat, 21 Oct 2023 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 11:56 PM IST
विज्ञापन
Maa Durga seated in attractive and grand pandals
शहर सहित जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में दुर्गापूजा की धूम शुरु हो गई। जगह-जगह बनाए गए आकर्षक तथा भव्य पंडालों में सप्तमी के दिन मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की गई। इसके बाद विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद मां के दर्शन के लिए पट खोले गए। शनिवार को शुरु हुई पूजा आरती का यह क्रम नवमी तिथि तक बना रहेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पंडालों में विभिन्न प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर, इंडिया गेट के साथ ही देशभक्ति से ओत-प्रोत तिरंगे का रूप दिया पंडाल लोगों का मन मोह रहा है। नवरात्र में सप्तमी तिथि से ही दुर्गापूजा की धूम शुरु हो जाती है। पंडालों में देवी की प्रतिमाओं के दर्शन का क्रम नवमी तक चलता है।
विज्ञापन

शहर में विभिन्न पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। दुर्गा पूजा समिति (उत्सव) मिश्रबाजार की ओर से तिरंगे की थीम पर बने पंडाल में देवी दुर्गा के साथ ही अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापित की गई है। नवयुवक दुर्गा पूजा समिति चीतनाथ की तरफ से प्रसिद्ध केदारनाथ मंदिर की तर्ज पर बनाया गया पंडाल हर आने-जाने वाले लोगों को केदारनाथ धाम का स्मरण करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संयुक्त दुर्गा पूजा समिति रुहीमंडी के पूजा पंडाल को इंडिया गेट का रूप दिया गया है। श्रीश्री दुर्गापूजा समिति नवापुरा की ओर से बीते 55 वर्षों से दुर्गापूजा का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। यहां नवमी के दिन गरबा का आयोजन किया जाएगा।
इसी तरह शहर के महुआबाग, स्टेशन रोड, सकलेनाबाद, गोराबाजार, विकास भवन चौराहा, नवाबगंज, लंका मैदान, नवाबसाहब का फाटक, रायगंज, औरंगाबाद, सिंचाई विभाग चौराहा, उर्दू बाजार, स्टीमरघाट, नखास आदि स्थानों पर पंडालों को विभिन्न रूपों में सजाकर देवी की प्रतिमा स्थापित की गई है। शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में पंडाल में स्थापित कुछ प्रतिमाओं का पट्ट जहां सुबह ही खोल दिया गया, वहीं अधिकांश प्रतिमाओं का पट्ट देर शाम विधि-विधान से हवन-पूजन के बाद खोला गया।
पूजन के बाद शाम को पूजा पंडालों के पास दर्शनार्थियों के पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। लोगों ने मां का जयकारा लगाते हुए उनका दर्शन किया। ढोल-नगाड़े की धुन पर शाम को होने वाली आरती को देखने के लिए लोगों की भीड़ लगी रही। भीड़ के चलते शहर के साथ ही ग्रामीण क्षेत्र के कई मार्गों पर लोगों को जाम की समस्या से दो-चार होना पड़ा। इस मौके पर सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।


मन मोह रही है झालरों की सजावट
गाजीपुर शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में पूजा पंडालों को आकर्षक बनाने के साथ ही उसके आसपास शानदार सजावट की समितियों में होड़ है। रंग-बिरंगी बिजली की झालरें लगाई गई है। एक से बढ़कर एक की गई सजावट लोगों का मन मोह रही है। पंडाल स्थल के साथ ही पूरे मार्ग को बिजली की झालरों से रोशन किया गया है। पंडालों के पास ध्वनि विस्तारक यंत्रों पर देवी गीतों से वातावरण देवीमय हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed