{"_id":"bf5be40c3523c05c0001525a95ccfd5d","slug":"luteeron-performance-to-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेेरों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लुटेेरों की गिरफ्तारी के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Thu, 29 Jan 2015 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैदपुर उपकेंद्र पर बिजली विभाग के राजस्व वसूली के लाखों रुपये की लूट के मामले में कर्मचारियों ने गुरुवार को मंडल कार्यालय पर प्रदर्शन किया।
इस दौरान वसूली केंद्र पर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग भी उठाई गई। मांग पूरी न होने की दशा में कर्मचारियों ने उग्र आंदोनल की चेतावनी भी अधिकारियों को दी।
बड़ीबाग स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन के दौरान हुई सभा में विद्युत मजदूर पंचायत की ओर से वसूली के लाखों रुपयों की लूट पर नाराजगी जताई गई।
प्रांतीय अतिरिक्त महामंत्री निर्भयनारायण सिंह ने कहा कि पूर्व में संगठन ने राजस्व संग्रहकर्ताओं को हथियारबंद सुरक्षा की मांग की थी, लेकिन विभागीय अधिकारियों ने ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर कोई कार्रवाई नहीं की। मंडल अध्यक्ष सुरेश सिंह ने तत्काल अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग की।
विज्ञापन
प्रशासन से मांग की गई कि जिन कर्मचारियों से लूट हुई है, वह मानसिक रूप से काफी परेशान है, इसलिए जांच के नाम पर उन्हें अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए।
खंडीय अध्यक्ष सैदपुर जयंतीलाल ने राजस्व वसूली कैम्पों में नियमित वसूली स्थल पर हथियारबंद सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराने की विभागीय उच्च अधिकारियों से मांग की।
इस दौरान चेतावनी दी गई कि यदि लुटेरों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो 4 फरवरी से मंडल कार्यालय पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रारंभ किया जाएगा।
इस अवसर पर पीएन तिवारी, अरविंद कुशवाहा, इंद्रपाल सिंह, सुनील श्रीवास्तव, धर्मेन्द्र श्रीवास्तव, सलाउद्दीन, रामदुलार, मोहन राम आदि उपस्थित थे।