फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lucknow-Chhapra Express will run four days a week from December 1

Ghazipur News: एक दिसंबर से सप्ताह में चार दिन चलेगी लखनऊ-छपरा एक्स्प्रेस

Fri, 25 Nov 2022 09:44 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Nov 2022 09:44 PM IST
विज्ञापन
Lucknow-Chhapra Express will run four days a week from December 1
सर्दियों के मौसम में होने वाले घने कोहरे की स्थिति को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने वाराणसी मंडल के छपरा रूट से चलने वाली ट्रेनों का परिचालन कुछ दिनों के लिए आंशिक रूप से निरस्त कर दिया है। वाराणसी मंडल के पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि सर्दी के मौसम में घने कोहरे के कारण होने वाली कठिनाइयों के कारण तीन जोड़ी ट्रेनों को सप्ताह में कुछ दिन निरस्त रहेंगी, वहीं शेष दिन चलेगी। इसमें छपरा से चलने वाली 15159 दुर्ग-छपरा सारनाथ एक्सप्रेस दिसंबर से 27 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार, बुधवार एवं शनिवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

दुर्ग से चलने वाली 15160 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस चार दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक बृहस्पतिवार, मंगलवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। लखनऊ से चलने वाली 15054 लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस एक दिसंबर से 26 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार, बृहस्पतिवार, शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। छपरा से चलने वाली 15053 छपरा -लखनऊ एक्सप्रेस चार दिसंबर से एक मार्च तक प्रत्येक मंगलवार, बुधवार, शनिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। जयनगर से चलने वाली 12561 जयनगर- नई दिल्ली स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 23 फरवरी तक प्रत्येक बुधवार को निरस्त रहेगी। नई दिल्ली से चलने वाली 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस दो दिसंबर से 24 फरवरी तक प्रत्येक शुक्रवार को निरस्त रहेगी। उन्होंने बताया कि बनारस-पटना रूट से चलने वाली 15125 बनारस-पटना जनशताब्दी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी। पटना से चलने वाली 15126 पटना-बनारस जनशताब्दी एक्सप्रेस एक दिसंबर से 28 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार, बृहस्पतिवार एवं रविवार को निरस्त रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed