{"_id":"628e60950e393060b256effe","slug":"lt-governor-unveiled-the-stone-plate-by-pressing-the-remote-ghazipur-news-vns6554744194","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिमोट दबाकर उप राज्यपाल ने किया शिलापट्ट का अनावरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिमोट दबाकर उप राज्यपाल ने किया शिलापट्ट का अनावरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर। इस मुक्तिधाम के सुंदरीकरण एवं जीर्णोद्धार के कार्यक्रम में मैं स्वयं उपस्थित रहना चाहता था, लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। यह बातें बुधवार की शाम जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने मुक्ति धाम के वर्चुवली शिलापट्ट के अनावरण के दौरान कहीं। उपराज्यपाल की प्रेरणा से रिलांयस फाउंडेशन की ओर से चार करोड़ 10 लाख की लागत से गाजीपुर गंगातट पर रजागंज मुहल्ले में स्थित श्मशानघाट (मुक्ति धाम) के नवनिर्माण एवं जीर्णोद्धार सहित सुंदरीकरण कार्य कराए गए हैं।
उन्होंने कहा कि सनातन धर्म में यज्ञोपवीत सहित विवाह के साथ-साथ मृत्यु को भी एक संस्कार कहा गया है। जन्म और मृत्यु को सत्य के रूप में जाना जाता है। मुक्तिधाम पर गरिमापूर्ण अंत्येष्टि के विचारों के निहितार्थ इस कार्य को पहले ही पूर्ण हो जाना था। लेकिन कोरोना काल के कारण लगभग डेढ़ वर्ष विलंब हुआ है। उन्होंने इस कार्य के लिए रिलायंस फांउडेशन के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित किया। कहा कि अपनी तरह का यह पहला मुक्ति स्थल है जहां अंत्येष्टि के मानवाधिकार को सुरक्षित रखने का प्रयास सहित शुद्ध पेयजल, सुविधा संपन्न शवदाह स्थल, विश्राम स्थल, शौचालय सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है। उन्होंने यहां गंगा तट की खाली जमीन पर पौधों के रखरखाव के साथ ही सुरक्षा और संरक्षा के लिए एक समिति के गठन पर बल दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, कृष्णबिहारी राय, विनोद अग्रवाल, सुनील सिंह, ओमप्रकाश राय, दयाशंकर पांडेय, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकांत शर्मा, किरन सिंह, गुलाम कादिर राईनी, रासबिहारी राय, विष्णु सिंह, अजीत सिंह, विजय सिंह, राजन प्रजापति, निरगुन दास केशरी, बच्चा तिवारी, अभिनव सिंह, सुनील गुप्ता, अनुराग सिंह, गिरधारी जायसवाल, अर्जुन सेठ, संतोष जायसवाल, राजीव सिंह आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कार्तिक गुप्ता एवं आभार नगर पालिकाध्यक्ष सरिता अग्रवाल ने व्यक्त किया।