फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lover jumps in front of train, seriously injured

गाजीपुर: ट्रेन के आगे कूदे प्रेमी, गंभीर रूप से घायल

Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Feb 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
Lover jumps in front of train, seriously injured
सैदपुर कोतवाली के शेखपुर गांव के पास सोमवार को वाराणसी- गाजीपुर रेलखंड पर प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। संयोग से दोनों की जान तो बच गई, लेकिन प्रेमिका का बांया हाथ और प्रेमी का दाहिने पैर का पंजा कटकर अलग हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सैदपुर सीएचसी लाया। जहां से डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने पर दोनों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र के मिरानपुर मड़ियावडीह गांव निवासी मोनू राजभर ( 23) नोनहरा थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से प्रेम करता था। करीब एक वर्ष से दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। मोनू की ननिहाल प्रेमिका के पड़ोस में है। वह पिछले वर्ष अपने ननिहाल गया था, जहां दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे।
विज्ञापन

दोनों एक दूसरे को बहुत चाहते थे। दोनों ने घर के लोगों के सामने शादी का प्रस्ताव रखा, लेकिन किसी भी पक्ष को रिश्ता मंजूर नहीं था। इसके चलते दोनों ने जान देने का फैसला कर लिया। दोनों घर से गाजीपुर होते हुए औड़िहार जंक्शन भाग कर पहुंच गए और आत्महत्या करने का फैसला लिया था। इसके बाद शेखपुर गांव के सामने रेलवे ट्रैक पर आ रही ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों को घायल देख ग्रामीणों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया और परिजनों को सूचना दी। इस संबंध में सैदपुर कोतवाल शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि घायल प्रेमी युगल का उपचार वाराणसी में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed