फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lost Rs 12.97 lakh while trying to earn Rs 150 sitting at home

Ghazipur News: घर बैठे 150 रुपये कमाने के चक्कर में गंवाया 12.97 लाख

Wed, 17 Jan 2024 03:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jan 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Lost Rs 12.97 lakh while trying to earn Rs 150 sitting at home
वाराणसी। घर बैठे यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्रॉइब कर 150 रुपये कमाने के चक्कर में एक युवक 12 लाख 97 हजार 480 रुपये गंवा दिया। प्रकरण को लेकर ढोरा, बरही नेवादा निवासी रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर सारनाथ स्थित साइबर क्राइम थाने में अज्ञात जालसाजों के खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


भुक्तभोगी रोहित कुमार ने पुलिस को बताया कि व्हाट्स ऐप नंबर पर उससे रितिका नामक महिला ने संपर्क किया। उसने खुद को मुंबई की डीओबी वर्ल्डवाइड मीडिया का एचआर बताया। रितिका ने बताया कि व्हाट्स ऐप पर एक यूट्यूब चैनल लाइक और सब्सक्रॉइब करने पर उसे 150 रुपये मिलेंगे। एक चैनल लाइक और सब्सक्रॉइब करने के बाद रितिका ने उसे टेलीग्राम लिंक देकर प्रीती पाठक से संपर्क करने को कहा। प्रीती पाठक ने 150 रुपये का भुगतान फोन-पे के माध्यम से किया। उसके बाद प्रीती ने उसे एक ग्रुप से जोड़ा, जहां कुछ रुपये का निवेश करने पर अच्छा कमीशन मिलने की बात कही गई। जालसाजों के झांसे में आकर वह लगभग 12 लाख 97 हजार 480 रुपये उनके बताए गए खाता नंबरों में भेज डाला। अब उसे उसका पैसा लौटाने के लिए चार लाख 15 हजार 170 रुपये टैक्स के तौर पर देने को कहा जा रहा है। रोहित कुमार की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर इंस्पेक्टर विजय नारायण मिश्र को जांच सौंपी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed