फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lose 21 thousand in the affair of getting 25 lakh lottery

25 लाख की लाटरी पाने के चक्कर में गंवाएं 21 हजार

Sun, 09 Aug 2020 09:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Lose 21 thousand in the affair of getting 25 lakh lottery
दुल्लहपुर। साइबर अपराधियों द्वारा की जा रही ठगी की घटनाओं से बचने के लिए चलाए जा रहे अभियान के बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं आ रही है। थाना क्षेत्र देवा (पांडेयपुरा ) निवासी सरिता पांडेय को 25 लाख की लाटरी निकलने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने खाते से 21 हजार रुपये उड़ा दिए। पीड़िता ने रविवार को थाने में तहरीर देकर पुलिस को बताया कि बीते आठ अगस्त को उसके मोबाइल पर 25 लाख रुपये लाटरी जीतने की सूचना मिली। इस एवज में जालसाज ने पहले छह हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगा। इसके बाद जालसाजों ने खाते में पैसा भेजने पर टैक्स लगने के नाम पर 15 हजार दो सौ फिर मांगा। इसे पीड़िता ने भेज दिया। तीसरी बार जब जालसाजों द्वारा 12000 की मांग की तो महिला के होश उड़ गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। महिला द्वारा थाने पर लिखित तहरीर दी गई है। छानबीन चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed