फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lord Chitragupta procession came out with music

गाजे-बाजे संग निकली भगवान चित्रगुप्त शोभायात्रा

Thu, 27 Oct 2022 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lord Chitragupta procession came out with music
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की ओर से भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव के अवसर पर शहर के उर्दू बाजार से भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा उर्दू बाजार से आरंभ होकर चीतनाथ, टाउन हॉल, लाल दरवाजा, मिश्रबाजार, महुआबाग होते हुए चित्रगुप्त मंदिर ददरीघाट पर जाकर समाप्त हुई।
विज्ञापन

गाजे- बाजे, हाथी, घोड़े, ध्वज पताकाओं से सुसज्जित शोभायात्रा में भगवान चित्रगुप्त के अलावा भारत माता एवं समाज के महापुरुष डा. राजेंद्र प्रसाद, लाल बहादुर शास्त्री, डा. सुभाष चंद्र बोस, लोकनायक जयप्रकाश नारायण, मुंशी प्रेमचंद, महादेवी वर्मा, शहीद खुदीराम बोस, गणेश शंकर विद्यार्थी, डा. सम्पूर्णानंद, स्वामी विवेकानंद झांकी भी शामिल थी। शोभायात्रा में समाज के नौजवान जय चित्रांश का झंडा लेकर बड़े उत्साह के साथ भगवान चित्रगुप्त का जयकारा लगाते चल रहे थे तथा साथ में आतिशबाजी भी करते चल रहे थे।
विज्ञापन

शोभायात्रा को देखने के लिए सड़कों पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, बच्चे और पुरुष सभी भगवान चित्रगुप्त पर पुष्प वर्षा कर रहे थे। यह शोभायात्रा इस वर्ष हाल ही में दिवंगत हुए मशहूर कामेडियन राजू श्रीवास्तव को समर्पित थी। इस शोभायात्रा में सबसे आगे कामेडियन स्व. राजू श्रीवास्तव तस्वीर थी। जिस पर लोग पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे थे। शोभायात्रा आरंभ होने के पूर्व इस शोभायात्रा में शामिल बतौर मुख्य अतिथि सदर विधायक माननीय जै किशन साहू एवं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष रामधारी यादव एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा जी का स्मृति चिन्ह अंगम् वस्त्रम् एवं कलम लेकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा में अजय कुमार श्रीवास्तव, सुरेशचंद्र श्रीवास्तव, पियूष श्रीवास्तव, चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश श्रीवास्तव, शैल श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed