{"_id":"5ef63c0f8ebc3e42dd7a2c4b","slug":"locusts-flew-northward-after-clearing-the-fields-ghazipur-news-vns5324558149","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेतों को खाली कर टिड्डियों के दल ने उत्तर दिशा में भरी उड़ान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेतों को खाली कर टिड्डियों के दल ने उत्तर दिशा में भरी उड़ान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहरियाबाद। क्षेत्र के रायपुर गांव के लोगों ने शुक्रवार को उस समय राहत की सांस ली, जब सुबह दस बजे तक टिड्डियों के दल ने खेतों से उत्तर दिशा में उड़ान भर लिया। इनके आने से इलाके के किसानों की नींद उड़ गई थी। जिला प्रशासन और कृषि विभाग भी चौकन्ना हो गया था।
रायपुर गांव के अमित कुमार सिंह, अश्विनी सिंह, राजकुमार सिंह, जलालुद्दीन, धीरेंद्र मिश्रा आदि के ढैंचा, धान के बीज, बाजरा और मूंग के खेतों पर कब्जा जमाए टिड्डों ने सुबह नौ बजे से उड़ान भरना प्रारंभ कर दिया और दस बजे तक उड़ते हुए खेतों को खाली कर दिया। रायपुर में टिड्डियों के मौजूद होने की सूचना पर रात में एसडीएम जखनियां एवं एसडीएम सैदपुर की देख-रेख में कृषि विभाग की तरफ से कीटनाशक का छिड़काव पेड़-पौधों पर तथा खेतों में कराया गया। बावजूद कुछ खेतों में टिड्डे जमे रहे। इलाके में पूरी रात जमे रहे राजस्व विभाग के बालकृष्ण श्रीवास्तव, कृषि विभाग के एटीएम अनिल सिंह, एडीओ पीटी अशोक सिंह कुशवाहा, आशा सुनैना मिश्रा, आंगनबाड़ी ऊषा सिंह गांव तथा सीवान में लगातार नजर रखे हुए हैं। दस बजे के बाद एक भी टिड्डे दिखाई नहीं दिए।
बृहस्पतिवार को बहरियाबाद क्षेत्र में तीन बजे के आसपास आजमगढ़ की तरफ से टिड्डी दल का प्रवेश हुआ और वह बड़ी तीव्र गति से आगे बढ़ गए। सायंकाल पांच बजे के आसपास रायपुर गांव में आसमान में पुन: टिड्डियों का झुंड दिखाई दिया जो पूर्व दिशा से लौट आया और कौतूहल का विषय बना रहा। रात सात बजे के आसपास गांव के लोग शिव मंदिर की तरफ गए तो देखा कि विशाल बरगद के पेड़ की चार-पांच डालियों से पत्तियां गायब हैं। पेड़ पर टिड्डियों का झुंड मौजूद है। कुछ टिड्डे जमीन पर भी पड़े मिले। किसानों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंचे एसडीएम जखनिया एवं एसडीएम सैदपुर की देखरेख में कीटनाशक का छिड़काव कराया गया। अपनी फसल को लेकर काफी चिंतित रहे किसानों ने गुरुवार को राहत की सांस ली। क्षेत्र के रायपुर निवासी अमित कुमार सिंह ने कहा कि हम लोगों ने आज तब राहत की सांस ली जब मेरे धान की नर्सरी के साथ ही टिड्डी अन्य खेतों से उड़कर उत्तर दिशा की तरफ चले गए। जलालुद्दीन का कहना था कि मेरे ढैंचा के खेत में काफी संख्या में टिड्डे उतरे जो दूसरे दिन गायब हो गए। धीरेंद्र मिश्रा ने बताया कि हमने जब बाजरे एवं धान की नर्सरी में टिड्डों को उड़ते हुए देखा तो टिन एवं थाली बजाकर उन्हें भगाने का प्रयास किया। राजकुमार सिंह ने कहा कि मेरे बाजरा, ढैंचा, मूंग के खेतों में टिड्डियों ने धावा बोला और कुछ हानि भी पहुंचाई लेकिन वह आज उड़ गए।
विज्ञापन
(फोटो भी)