{"_id":"dd6bd184693db27bd85a8780ad9cec85","slug":"lockout-for-arrest-of-the-accused-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तालाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तालाबंदी
ब्यूरो, अमर उजाला, गाजीपुर
Updated Wed, 28 Jan 2015 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवकली ब्लाक के चेकरी उपरवार गांव में विकास कार्यों की जांच करने गए एडीओ पंचायत राम उदय यादव तथा ग्राम पंचायत विकास अधिकारी राजीव गुप्ता पर किए गए जानलेवा हमले के मामले में फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर बुधवार को ग्राम पंचायत विकास अधिकारी संघ का गुस्सा फूट पड़ा।
संघ के आह्वान पर जिले के सभी ब्लाक मुख्यालयों पर तालेबंदी कर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों ने धरना प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि हमलावरों को अविलंब गिरफ्तार नहीं किया गया तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
बुधवार की सुबह सदर ब्लाक मुख्यालय पर एकजुट हुए सदस्यों ने गेट पर तालाबंदी कर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सभा को संबोधित करते हुए संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव ने कहा कि हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं, उन्हें गिरफ्तार नहीं किया जा रहा। चेतावनी दी कि यदि 3 फरवरी तक हमलावर गिरफ्तार नहीं किए गए तो जिला मुख्यालय पर एकजुट होकर कर्मचारी और अधिकारी संघ के सदस्य आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
देवकली संवाददाता के अनुसार, हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ब्लाक पर भी तालाबंदी कर कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। तालाबंदी से ब्लाक के विभिन्न विभागों में कामकाज ठप रहा। कर्मचारियों ने कहा कि किसी कीमत पर वह अपने हितों का समझौता नहीं कर सकते।
इसी प्रकार जमानिया, करंडा, मुहम्मदाबाद, भांवरकोल, बाराचंवर, जखनिया, मनिहारी, सैदपुर सहित अन्य विकास खंड कार्यालयों पर भी तालाबंदी कर प्रदर्शन किया गया। इस दौरान जमानिया ब्लाक मुख्यालय पर राम प्रकाश, रमाशंकर यादव, मनोज यादव, जिला मंत्री हरिमोहन सिंह, रेयाज खां आदि मौजूद थे।