फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lockdown: mosque remains closed, prayers offered in homes

लाकडाउन: बंद रही मस्जिद, घरों में अदा की नमाज

Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Lockdown: mosque remains closed, prayers offered in homes
लाकडाउन के तीसरे दिन शहर के टाउनहाल पर घर में ही जुमा की नमाज अदा करते मुस्लिम बंधु। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। लाकडाउन का अब व्यापक असर दिखाई देने लगा है। शुक्रवार को जुमे का दिन होने के कारण जिले भर की मस्जिदों में सन्नाटा रहा। मुस्लिम बंधुओं ने घरों में ही नमाज अदा किया। इधर नवरात्र में देवी मंदिरों के बंद होने से भी श्रद्धालु मायूस हैं। तीसरे दिन भी सड़कों पर सन्नाटा ही पसरा रहा। शहर, तहसील, कसबा सहित गांवों में भी लोग घरों में ही कैद रहे। आपातकालीन सेवाओं को छूट दिए जाने के बाद भी दवा आदि की छिटपुट दुकानें ही खुली रहीं। इस दौरान सड़कों पर बेवजह घूम रहे लोगों को घर भेजा गया।
विज्ञापन

शहर के टाउनहाल, महुआबाग, विशेश्वरगंज, नूरुद्दीनपुरा, नखास, गोराबाजार, गुदड़ी, शेखपुरा सहित शहर की सभी मस्जिद बंद रहीं। लोगों ने घरों में ही नमाज अदा किया। इसी तरह की स्थिति जिले के अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में भी रही। इस दौरान जहां भी भीड़ दिख रही थी वहां रुककर तुरंत लोगों को घर भेजा गया। गाड़ियों में बैठे अधिकारी माइक लेकर लोगों को निर्देश देते रहे। हालांकि सड़कों पर पूरी तरह से आवाजाही रुक नहीं रही है। लोग वाहनों पर निकल रहे हैं। इधर खेती के कार्य, जानवरों को चारा लेने आदि जैसे जरूरी कामों के लिए लोगों को घरों से बाहर आना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद संवाददाता के अनुसार जुमा की नमाज जामा मस्जिद में नहीं पढ़ी गई। छूट के समय लोग घरों से बाहर खरीददारी के लिए निकले। सुबह सात बजे से दिन के 11 बजे तक डोर-टू-डोर आवश्यक वस्तुओं, सब्जी, फलों की बिक्री का निर्देश दिया था। तीसरे दिन सब्जी के भाव में स्थिरता देखी गई। थोक किराना के दुकानदारों ने फुटकर दुकानदारों से मोबाइल पर आर्डर बुक कराने को कहा जिससे दुकान पर भीड़ न लगे और ग्राहक के आते ही उनका सामान मिल जाय। उपजिलाधिकारी राजेश कुमार गुप्ता एवं सीओ विनय गौतम क्षेत्र में चक्रमण करते रहे। जमानिया संवाददाता के अनुसार उपजिलाधिकारी सहित पुलिस विभाग की टीम ने सुबह से ही सख्त रुख अख्तियार कर लिया। सड़कों सहित बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। सुहवल में भी सडकें, गांव-गली मुहल्ले में वीरानी छाई रही। सड़कों के किनारे हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लगी है। गंगा घाटों पर नावें कतार से बांधी गई है। नंदगंज संवाददाता के अनुसार वाहनों की जांच की जा रही है। इस दौरान पुलिस फोर्स पूरे क्षेत्र में चक्रमण करती रही। बेवजह सड़क पर आए तीन बाइक एवं एक चार पहिया वाहन को सीज कर दिया गया। खानपुर में सीओ सैदपुर महिपाल पाठक चक्रमण कर वाराणसी जिले से सटे बार्डर सिधौना तथा जौनपुर से सटे सांईं की तकिया और आजमगढ़ से सटे जियापुर बार्डर पर पहुंचे तथा जानकारी ली। सादात संवाददाता के अनुसार कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए लाकडाउन का क्षेत्र में पुलिस द्वारा कड़ाई से पालन कराया जा रहा है। इसका उल्लंघन करने वालों को पुलिस सबक भी सिखा रही है। जनता को खाद्य सामग्री, सब्जी और दवा उपलब्ध कराने के लिए कुुल 16 दुकानों को प्रतिदिन निर्धारित समय पर खोलने के लिए अधिकृत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

(फोटो)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed