फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   lockdown

लॉकडाउन ः सड़कें सूनी, गलियां रहीं वीरान

Sun, 18 Apr 2021 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Apr 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
lockdown
लाकडाउन के दौरान शहर के सिटी रेलवे स्टेशन से लंका जाने वाले मार्ग पर बंद पड़ी दुकानें। - फोटो : GHAZIPUR
गाजीपुर। जिले में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने को नगरवासियों ने गजब का उत्साह दिखाया। वीकएंड लॉकडाउन में रविवार को सड़कें सूनी और गलियां वीरान रहीं। लोगों ने अपने आप को घरों में कैद कर लिया। दुकानों के ताले नहीं खुलने से सन्नाटा पसरा रहा। उधर, पुलिस ने सुबह ही क्षेत्रों में गश्त शुरू करते हुए लोगों को बाहर निकलने से रोके रखा और उन्हें कोरोना के प्रति जागरूक भी करते रहे। जिले में संक्रमित मरीजों की संख्या दो हजार के पार पहुंच चुकी है। ऐसे में संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए रविवार को लॉकडाउन लगाया गया। सुबह सात बजे से ही कोतवाल विमल मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस माइक से मिश्रबाजार, महुआबाग, लाल दरवाजा, लंका, कचहरी, गोरा बाजार सहित प्रमुख चौराहों गश्त करते हुए लोगों को घरों में रहने के लिए अपील करती रही। दोपहर के एक बजे तक सड़कों एवं गलियों में चारों तरफ सन्नाटा नजर आया। सड़कों पर इक्का-दुक्का लोग बाइक पर आवागमन करते दिखाई पड़े। संदिग्ध दिखने पर पुलिसकर्मियों ने कई लोगों को रोक कर पूछताछ भी की और संतुष्ट होने पर उन्हें जाने दिया। दवा की दुुकानों समेत अन्य आवश्यक सेवाओं पर कोई रोकटोक नहीं रही। कोतवाल विमल मिश्र ने बताया कि नगरवासियों की तारीफ करनी होगी कि उन्होंने संक्रमण को तोड़ने के लिए पूरे उत्साह से प्रशासन का साथ दिया। उधर, कई स्थानों सफाई कर्मियों द्वारा साफ-सफाई करने के साथ कूड़ा उठाया गया और सैनिटाइजेशन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed