फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Bike theft accused who escaped after slipping out of handcuffs in the morning arrested in the evening.

Ghazipur News: सुबह हथकड़ी छुड़ाकर भागा बाइक चोरी का आरोपी शाम को गिरफ्तार

Tue, 29 Sep 2026 11:58 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bike theft accused who escaped after slipping out of handcuffs in the morning arrested in the evening.
सुख्खू बिंद, फरार आरोपी
जमानिया (गाजीपुर)। शौचालय जाने के दौरान मंगलवार की सुबह बाइक चोरी का आरोपी व हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर कोतवाली परिसर से भागे सुक्खू बिंद (28) को पुलिस ने मंगलवार की शाम 5.30 बजे हमीरपुर गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र सिंह ने बताया कि 27 सितंबर की सुबह प्रशांत नगर कॉलोनी से पीड़ित दुग्ध विक्रेता बभनपुरा निवासी मुन्ना राजभर की मोपेड हौसला बुलुंद चोरों ने उड़ा दिया था। वह मोपेड खड़ी करके कॉलोनी में ग्राहकों को दूध देने गए थे। जब वह लौटे तो मोपेड वहां नहीं थी। पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने छानबीन शुरू की। साथ ही सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोर की तस्वीर को चिह्नित कर लिया। देर शाम पुलिस टीम ने अभईपुर नहर तिराहे से चोरी के आरोपी चंदौली के कंदवा थाना क्षेत्र के धमीना गांव निवासी सुक्खू बिंद (28) को गिरफ्तार कर कोतवाली लेकर आई थी।
विज्ञापन

उधर, एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि चोर लॉकअप में बंद था। सुबह शौच जाने के लिए हथकड़ी लगाकर पुलिस ने बाहर निकाला था। इसी दौरान आरोपी सुक्खू बिंद हथकड़ी से हाथ छुड़ाकर भाग गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगी पुलिस और एसओजी की टीम ने भागे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि आरोपी की निगरानी में तैनात पुलिस कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई निश्चित तौर से होगी। यह ड्यूटी के प्रति घोर लापरवाही है। पूरी रिपोर्ट कोतवाल से मांगी गई है।
पूर्व में भी हो चुकीं है ऐसी घटनाएं
29 अगस्त की सुबह 50 हजार का इनामी और हिस्ट्रीशीटर सुधीर पासी उर्फ ध्रुव पासी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान बाथरूम जाने का बहाने पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।




जनवरी माह में छिनैती का आरोपी लालबाबू मौर्या कोर्ट में पेशी के बाद जिला जेल ले जाते समय पुलिस को चकमा देकर भाग गया था।

जून माह में शहर कोतवाली के हवालात में बंद 50000 रुपये का इनामी बदमाश मनिया निवासी सोनू मुसहर ड्यूटी पर तैनात सिपाही की जेब से चाॅबी निकालकर ताला खोलकर फरार हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed