{"_id":"5e7cc9c68ebc3e76a3065fc4","slug":"lockdown-challan-of-51-bikes-two-seas-ghazipur-news-vns5177596200","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाकडाउन: 51 बाइकों का चालान, दो सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाकडाउन: 51 बाइकों का चालान, दो सीज
विज्ञापन
लाकडाउन: 51 बाइकों का चालान, दो सीज
लोगों ने पुलिस पर लगाया बेवजह परेशान करने का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
दिलदारनगर/दुल्लहपुर। लाकडाउन का पालन न करने पर दिलदारनगर और दुल्लहपुर थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार को 51 वाहनों का चालान कर दो बाइकों को सीज करने की कार्रवाई की। इससे लाकडाउन का पालन न करने वालों में अफरा-तफरी मची रही।
दिलदारनगर थाना प्रभारी निरीक्षक दिलीप सिंह ने बताया कि लाकडाउन के दौरान बिना किसी कार्य के घूम रहे 40 लोगों की बाइकों का चालान किया गया। उधर दुल्लहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक विनय सिंह ने बताया कि लाकडाउन के दौरान घूमने पर 11 बाइकों का चालान करने के साथ ही दो बाइकों को सीज करने की कार्रवाई की। उधर कई लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ऐसे लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई कर रही है और उन पर लाठिया तान रही जो उपचार, दवा लेने सहित अन्य जरूरी कार्यों के लिए घरों से निकल रहे हैं। टावर कर्मियों के साथ सरकारी कर्मचारियों को भी बेवजह परेशान किया जा रहा है। इससे लोगों में निराशा के साथ ही पुलिस के प्रति क्षोभ बढ़ता जा रहा है। इस संबंध में भुड़कुड़ा के सीओ रामबहादुर सिंह ने कहा कि उन्हीं लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है, जो लाकडाउन का पालन न करते हुए बिना वजह बाहर घूम रहे हैं।