फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lived a simple, simple life, rendered Antyodaya

सादा, सरल जीवन जीते हुए अंत्योदय का प्रतिपादन किया: दयालु

Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 Sep 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Lived a simple, simple life, rendered Antyodaya
गाजीपुर। भाजपा के टैक्सी स्टैंड स्थित कार्यालय पर रविवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाई गई। आयुष राज्य मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने मिश्रबाजार स्थित पं दीनदयाल उपाध्याय के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके 106 वीं जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित किया तथा वहां उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने पं दीनदयाल उपाध्याय के सम्मान मे नारे लगाए।
विज्ञापन

दयाशंकर मिश्रा दयालु ने कहा कि उनका सादा, सरल जीवन अंतिम समय तक सिर्फ एक झोले में रहा। पं दीनदयाल उपाध्याय अत्यन्त कष्टमय जीवन जीते हुए गरीबी को करीब से देखा था और अन्त्योदय का प्रतिपादन किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने कहा कि आज युवाओं, महिलाओं तथा समाज के हर उम्र वर्ग के अंतर्मन की सोच को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अच्छी तरह समझ रहे है और पं दीनदयाल जी के विचार सिद्धांत एकात्म मानववाद से भारत के भविष्य को मजबूती दे रहे है।
विज्ञापन

लोक सभा संयोजक कृष्ण बिहारी राय ने कहा कि पं दीनदयाल उपाध्याय का मूल सूत्र एकात्म मानववाद सिर्फ नारा नहीं बल्कि भारत के समृद्धि और खुशहाली का मूल मंत्र है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय शंकर राय ने कहा पं दीनदयाल बिना किसी अपेक्षा के समाज हित में अपना जीवन समर्पित कर दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एकात्म मानववाद के प्रणेता थे दीनदयाल
गाजीपुर। नेहरू युवा केंद्र की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती केंद्र कार्यालय पर मनाई गई। उनके चित्र पर माल्यार्पण के बाद आयोजित गोष्ठी में मुख्य अतिथि सरोज राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एकात्म मानववाद के प्रणेता थे। वे स्वदेशी के बहुत बड़े उपासक थे। उनका कहना था कि भारत के लिए एक स्वदेशी आर्थिक मॉडल विकसित करना अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें व्यक्ति केंद्र में हो। वह सादगी के प्रतीक थे। वे राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की तरह समाज के अंतिम पायदान पर बैठे व्यक्ति के उत्थान के पोषक थे। उनके आदर्शों को जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डीपीओ बृजेश श्रीवास्तव, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक सुभाष चंद्र प्रसाद समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed