फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   List of examiners released to take practical examination of the board

Ghazipur News: बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा लेने के लिए परीक्षकों की सूची जारी

Sat, 09 Mar 2024 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Mar 2024 01:30 AM IST
विज्ञापन
List of examiners released to take practical examination of the board
गाजीपुर। इंटरमीडिएट की बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह गए या जिनकी परीक्षा छूट गई है, ऐसे छात्र एवं छात्राओं की परीक्षा लेने के लिए परीक्षकों की सूची शुक्रवार को क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी की ओर से जिला विद्यालय निरीक्षक को भेज दी गई है। परीक्षा संपन्न कराने के लिए राजकीय सिटी इंटर कॉलेज गाजीपुर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इस केंद्र पर भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, भूगोल और गृह विज्ञान की प्रयोगात्मक परीक्षाएं कराई जाएगी।
विज्ञापन

भौतिक विज्ञान की परीक्षा लेने के लिए भदोही के शिक्षक कृष्णचंद्र मिश्र और जिले के शिक्षक विनोद कुमार को आदेश दिया गया है। रसायन विज्ञान की परीक्षा वाराणसी के मदनलाल और जिले के शिक्षक रामानंद सिंह को लेनी है। जबकि जीव विज्ञान की परीक्षा के लिए जौनपुर के शिक्षक अजीत कुमार सिंह और जिले के शिक्षक अरविंद कुमार राय को और भूगोल की परीक्षा के लिए चंदौली के शिक्षक आनंद मिश्रा और जिले के शिक्षक विजय बहादुर सिंह को आदेशित किया गया है। इसके अलावा गृह विज्ञान की परीक्षा लेने के लिए राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सैदपुर की शिक्षिका इंद्रकला यादव को अधिकृत किया गया है। छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा 13 एवं 14 मार्च को होगी। अपर सचिव डॉ. विनोद कुमार राय ने इस क्षेत्रीय कार्यालय से जुड़े सभी 15 जिलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिया है कि वह अपने जिले में छूटे हुए परीक्षार्थियों को परीक्षा की तिथियों से अवगत करा दें। इसके लिए उन्होंने प्रधानाचार्य को भी निर्देश जारी करने को कहा है। इस परीक्षा के बाद अगर किसी भी जिले में कोई भी परीक्षार्थी प्रयोगात्मक परीक्षा देने से वंचित रह जाता है, तो इसके लिए सीधे जिला विद्यालय निरीक्षक और प्रधानाचार्य जिम्मेदार होंगे।। छूटे परीक्षार्थियों की परीक्षा कराने के लिए पांचों क्षेत्रीय कार्यालयों की ओर से परीक्षकों की सूची शुक्रवार को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed