{"_id":"63a49d38f3d0c774412c55a1","slug":"list-of-256-centers-sent-to-board-for-examination-ghazipur-news-vns689972736","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: परीक्षा के लिए 256 केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: परीक्षा के लिए 256 केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी
विज्ञापन
वर्ष 2023 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए घोषित परीक्षा केंद्रों के संबंध में प्राप्त आपत्तियों का निस्तारण करते हुए जिलास्तरीय समिति ने परीक्षा केंद्रों की सूची बुधवार को माध्यमिक शिक्षा परिषद को भेज दी है। इस सूची में 256 परीक्षा केंद्रों को शामिल किया गया है। इससे पूर्व परिषद की ओर से 240 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी।
मिली जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्रों के संबंध में 511 आपत्तियां प्राप्त हुई थी। इसका निस्तारण गठित समिति की ओर से किया गया। आपत्तियों में पुराने परीक्षा केंद्र कटने और नया परीक्षा केंद्र बनाए जाने के संबंध में थी। इसके अलावा अन्य आपत्तियों में परीक्षा केंद्र दूर होने की भी थी। कुछ विद्यालयों ने यह भी आपत्ति की थी कि उनके परीक्षा केंद्र पर मानक से अधिक छात्रों को परीक्षा के लिए आवंटित कर दिया गया है।
उनके पास पर्याप्त मात्रा में डेस्क एवं बेंच नहीं थे। वहां पर उनकी क्षमता से अधिक छात्रों को भेजा गया था। इन आपत्तियों का निस्तारण करते हुए बोर्ड द्वारा घोषित 240 परीक्षा केंद्रों में से 25 परीक्षा केंद्रों को मानक के अनुरूप नहीं पाते हुए हटा दिया गया। उनके स्थान पर 25 नए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा 16 केंद्र और बनाए गए हैं। इस तरह बोर्ड की तरफ से भेजे गए 240 परीक्षा केंद्रों के स्थान पर 256 परीक्षा केंद्रों की सूची बोर्ड को भेजी गई है।
विज्ञापन
मालूम हो कि नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने जिले के 240 विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाए जाने की सूची जिले को भेजी थी। इसमें 12 राजकीय, 80 वित्त पोषित और 148 वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल थे। समिति द्वारा आपत्तियों का निस्तारण कर जो सूची भेजी गई है उसमें 10 राजकीय, 75 वित्त पोषित और 171 वित्तविहीन विद्यालय परीक्षा केंद्र शामिल हैं।