फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Liquor shops will be equipped with POS machines

पीओएस मशीन से लैस होंगी शराब की दुकानें

Wed, 01 Sep 2021 11:20 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 11:20 PM IST
विज्ञापन
Liquor shops will be equipped with POS machines
गाजीपुर। शराब में मिलावटखोरी और प्रिंट से अधिक दाम पर दुकानदार बिक्री नहीं कर सकेंगे। अब बीयर, देशी और अंग्रेजी शराब की दुकानों को पीओएस मशीन से लैस किया जाएगा। इन दुकानों की मॉनीटरिंग लखनऊ में बैठे उच्चाधिकारियों की तरफ से की जाएगी, जिससे किसी तरह की गड़बड़ी और अनियमितता मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा सके। पहले चरण में जिले के 73 बीयर की दुकानों पर मशीन लगाई जाएगी। मशीन लगाने का कार्य जल्द शुरू हो जाएगा। इसको लेकर आबकारी विभाग की ओर से कवायद तेज कर दी गई है।
विज्ञापन

जहरीली शराब कांड के बाद शासन ने शराब बिक्री की व्यवस्था में बदलाव की कवायद की है। इसके तहत पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पहले चरण में बीयर की दुकानों को पीओएस मशीन से लैस किया जाएगा। इसके बाद दूसरे चरण में जहां अंग्रेजी और तीसरे चरण में देशी शराब की दुकानों पर भी मशीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन

जिले में अंग्रेजी की 83, देशी 216 और बीयर की 73 दुकानों के अलावा तीन मॉडल शाप भी हैं। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु सिंह ने बताया कि बहुत जल्द ही पीओएस मशीन से अंग्रेजी शराब, बीयर और देशी शराब की बिक्री होगी। इससे मिलावट खोरी एवं अत्यधिक दाम पर बिक्री करने पर अंकुश लग सकेगा। पहले चरण में अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक जिले की 73 बीयर की दुकानों को पीओएस मशीन से लैस किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के पास रहेगा दुकानदार का डेटा
मशीन लगाने के बाद दुकानदार को मशीन से शराब की बोतल पर लगे रेपर को स्कैन कर बेचना अनिवार्य होगा। यह व्यवस्था बीयर की दुकानों पर अक्तूबर के अंतिम सप्ताह तक प्रभावी हो जाएगी। ऐसे में पीओएस मशीन से बोतल पर लगे रेपर के स्कैन होते ही उसकी बिक्री का पूरा ब्योरा दुकान का नाम, उसका सीरियल नंबर आदि विभाग के डाटा बैंक में ट्रांसफर हो जाएगा। यही नहीं इसके जरिए विभाग जिले के किसी भी कोने में स्थित दुकानों पर लखनऊ आदि जगहों से नजर रख सकेगा।

इनसेट
रोज आठ हजार लीटर से ज्यादा होती है अंग्रेजी शराब की खपत
गाजीपुर। जिले में शराब की बिक्री की बात की जाए तो प्रति दिन आठ हजार 33 लीटर अंग्रेजी और 26 हजार 67 लीटर देशी शराब के साथ 10 हजार लीटर बीयर की खपत होती है। वहीं एक माह में करीब ढाई लाख लीटर अंग्रेजी, आठ लाख लीटर देशी शराब और तीन लाख लीटर बीयर की खपत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed