{"_id":"62ae1577856d0c420a1f4a11","slug":"liquor-factory-busted-seven-arrested-ghazipur-news-vns659594066","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़, सात गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खानपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार की देर रात और शनिवार की सुबह शादियाबाद थाना के कटघरा गांव में छापेमारी करके शराब बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। इस दौरान अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब 105 पेटी (1260 बोतल), 2300 खाली बोतल, 2500 ढक्कन , रैपर, पैकिंग मशीन, सिंथेटिक कलर पाउडर एवं लिक्विड और खाली ड्रम, एक मोबाईल, तीन तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया। साथ ही सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद चालान कर दिया। वहीं तीन आरोपी भाग गए।
खानपुर थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र के नेतृत्व में उपनिरीक्षक सुनील कुमार तिवारी और आबकारी निरीक्षक नीरज पाठक देर शाम क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। शादीभादी में वाहन चेकिंग के दौरान दो तस्करों को दो पेटी अवैध शराब और दो तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ में शादियाबाद थाना के कटघरा गांव में शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित होने की जानकारी हुई। टीम ने दबिश देकर अवैध अपमिश्रित अंग्रेजी शराब 105 पेटी (1260 बोतल), 2300 खाली बोतल, 2500 ढक्कन , रैपर, पैकिंग मशीन, सिंथेटिक कलर पाउडर एवं लिक्विड व खाली ड्रम, एक मोबाइल, तीन तमंचा और तीन कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार शिवम सिंह, सत्यम सिंह उर्फ मोलू और अभय सिंह स्प्रिट, रैपर, बोतल और ढक्कन का प्रबंध करते हैं वहीं आरोपी विपिन कुमार, प्रद्युम्मन कुमार, सोनू कुमार और चंदन कुमार भारती द्वारा गैर जनपदों में जाकर तैयार माल बेचते हैं। स्थानीय बाजारों में अभियुक्त अनंत कुमार उर्फ बबलू द्वारा सबको शरण दी जाती है और बिक्री करवाते हैं जबकि आरोपी सुंदर भारती, रूदल सागर गोदाम की निगरानी और देखरेख करते हैं। यह सभी लोग प्रद्युम्मन राम के निर्देशन में काम करते हैं जो इनका सरगना है। पहले भी ये अवैध शराब निर्माण में जेल जा चुका है।
पुलिस टीम ने विपिन कुमार निवासी कहोतरी थाना बिरनो, प्रद्युम्न राम निवासी रोहिली थाना नोनहरा, अभय सिंह निवासी पांडेपार थाना घोसी जनपद मऊ, शिवम सिंह निवासी चकलाल चंद्र थाना जीयनपुर जनपद आजमगढ़, सोनू कुमार निवासी कहोतरी थाना बिरनो, अनंत कुमार उर्फ बबलू निवासी ताहिरपुर बरेंदा थाना मरदह और चंदन कुमार भारती निवासी कटघरा थाना शादियाबाद को गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं सुंदर भारती निवासी कटघरा थाना शादियाबाद, सत्यम सिंह उर्फ मोलू निवासी पांडेयपार थाना घोसी जनपद मऊ और रुदल सागर निवासी कटघरा थाना शादियाबाद फरार हो गए। इस संबंध में जिला आबकारी अधिकारी वीर अभिमन्यु कुमार सिंह ने बताया कि अभियान लगातार चलता रहेगा। तस्करों एवं अवैध शराब की बिक्री करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।