{"_id":"6785542cc227a7670c0a3054","slug":"lineman-beaten-and-injured-after-disconnecting-the-connection-ghazipur-news-c-313-1-svns1019-126640-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को मारपीट कर घायल किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कनेक्शन काटने पर लाइनमैन को मारपीट कर घायल किया
विज्ञापन
विद्युत उपकेंद्र महरौड़ से संबंधित संविदा लाइनमैन को कोतवाली थाना क्षेत्र के पाली गांव में कनेक्शन काटने पर सोमवार को एक उपभोक्ता ने गालीगलौज करने के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
इस खबर की जानकारी मिलते ही उपकेंद्र के सभी लाइनमैन एकजुट होकर कोतवाली पहुंचे। तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। इस घटना से विद्युत कर्मियों में काफी आक्रोश है।
विद्युत उपकेंद्र महरौड़ से संबंधित संविदा लाइनमैन अपनी टीम के साथ सोमवार को पाली गांव में विद्युत अधिकारियों के निर्देश पर ओटीएस योजना का प्रचार-प्रसार करने के साथ बकायेदारों के कनेक्शन काटने का कार्य कर रहे थे।
विज्ञापन
बताया गया है कि पाली गांव निवासी एक व्यक्ति के घर की बिजली बिल के बकाये की पहले सूचना देकर लाइनमैन नसीम ने बिल जमा करने का अनुरोध किया था। ऐसा नहीं होने पर उसने कनेक्शन काट दिया। इसकी जानकारी होते ही संबंधित उपभोक्ता एवं उसके साथ दो-तीन लोगों ने लाइनमैन को ढूंढकर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। लाइनमैन ने अपनी तहरीर में लिखा है कि सरकार की ओर से चलाई जा रही ओटीएस स्कीम के तहत हम लोग घर-घर प्रचार कर रहे थे। इसके साथ जिनका बिल बकाया है साथ में उनके कनेक्शन विच्छेदन का कार्य भी चल रहा था। प्रिंस कनौजिया का कनेक्शन काटने के बाद उनके साथ दो-तीन लोग आए और मुझे लात घूसों के साथ मारपीट कर घायल कर दिया।
सभी संविदा लाइनमैन कोतवाली पहुंचे और नसीम के साथ मारपीट की शिकायत की। संविदा लाइन मैनों ने धमकी दिया है कि पुलिस कार्रवाई नहीं करती है तो क्षेत्र में काम करना मुश्किल हो जाएगा। लाइनमैनों के साथ मारपीट किए जाने की घटना से उपकेंद्र से जुड़े लाइनमैनों में आक्रोश है। इस संबंध में अवर अभियंता आरएन सिंह ने बताया कि तहरीर पुलिस को कार्रवाई के लिए दे दी गई है। वहीं प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।