फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Like crops, fish will also be insured

Ghazipur News: अब मछलियों का भी होगा बीमा

Thu, 31 Jul 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Like crops, fish will also be insured
गाजीपुर। खेत की फसलों की तरह अब तालाबों की मछलियों की भी सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उनका बीमा कराया जाएगा। नई व्यवस्था लागू होने से मत्स्य पालकों को काफी सहूलियत मिलेगी। अब मत्स्य व्यवसाय काफी हद तक जोखिममुक्त हो जाएगा।
विज्ञापन

मछलियों की बीमा के लिए मत्स्य विभाग की ओर से यूपी फिश फार्मर एप विकसित किया गया है। इस एप के जरिये मछलियों का बीमा न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी करेगी। बीमा शुरू होने से बाढ़ या अतिवृष्टि जैसी प्राकृतिक आपदा या अन्य कारणों से हानि होने पर क्षतिपूर्ति मिल सकेगी।
विज्ञापन

जनपद में 1512 पंजीकृत तालाब हैं। ये तालाब 1250 हेक्टेयर में हैं। जनपद में सालाना 19 हजार 706 टन मछलियों का उत्पादन होता है। जिले में लगभग 2 हजार मत्स्य पालक हैं। ऐसे में मछली पालन ग्रामीण आजीविका का एक बड़ा माध्यम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मत्स्य पालकों के लिए शासन की ओर से यूपी फिश फार्मर लाया गया है। एप पर मछली का बीमा कराया जा सकता है। बारिश, बीमारी या किसी तकनीकी चूक से तालाबों की मछलियां मरती हैं तो मत्स्य पालकों को नुकसान की भरपाई हो सकेगी।

योजना फसल बीमा की तरह होगी। सभी मत्स्य पालक अपनी इकाई को बीमा कवरेज के दायरे में ला सकते हैं। मत्स्य विभाग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महेश कुमार ने बताया कि अब मछलियों का भी बीमा होगा। इससे मत्स्य व्यवसाय का जोखिम घटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed