फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lights of 20 villages were lighted due to bad OCB

ओसीबी खराब होने से गुल रही 20 गांवों की बत्ती

Tue, 02 Jun 2020 09:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 09:36 PM IST
विज्ञापन
Lights of 20 villages were lighted due to bad OCB
33 केवीए विद्युत उपकेंद्र कासिमाबाद की खराब मशीन को ठीक करता कर्मी। - फोटो : GHAZIPUR
कासिमाबाद। स्थानीय 33 केवीए विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की सुबह ओसीबी में खराबी आने से सिंगेरा फीडर से जुड़े करीब 20 गांवों की बत्ती गुल हो गई। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों की परेशानी बढ़ गई। एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद नहीं हो सके, वहीं पानी के लिए परेशान रहे। दूसरे दिन भी फाल्ट को दुरुस्त करने में टेक्नीशियन लगे रहे।
विज्ञापन

स्थानीय विद्युत उपकेंद्र पर सोमवार की सुबह करीब 11 बजे सिंगेरा फीडर की ओसीबी में फाल्ट आ गया। इसकी वजह से करीब 20 गांव की बत्ती गुल हो गए। बिजली जाते ही लोगों की परेशानी बड़ गई। लोगों ने सोचा कि शायद कही फाल्ट हुआ होगा और अब-तब बिजली का दर्शन हो जाएगा, लेकिन दूसरे दिन मंगलवार को भी बिजली का दर्शन नहीं हुआ। बिजली के अभाव में एक तरफ जहां लोग रात में चैन की नींद सो नहीं सके, वही सुबह पानी के लिए परेशान होना पड़ा। बिजली के अभाव में कूलर-पंखा बंद होने से लोग पसीना पोछते रहे। जिनके पास इन्वर्टर की सुविधा है, वह भी बिजली के अभाव में बैट्री चार्ज न होने से परेशान रहे। बिजली पर आधारित कारोबारी भी परेशान दिखे। मंगलवार को दिन में तीन बजे तक आपूर्ति सुचारु नहीं हुई थी और लोग गर्मी से परेशानी रहे। इस संबंध में जेई प्रेमचंद ने बताया सोमवार की सुबह ओसीबी में फाल्ट आने से सिंगेरा फीडर की आपूर्ति ठप हो गई। इसी दिन फाल्ट को ठीक कराने का प्रयास किया गया, लेकिन नहीं हो सका। टेक्नीशियन फाल्ट को दुरुस्त करने में लगे हुए है। जैसे ही ठीक होगा, आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed