फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lightning fell on three teenagers standing under a palm tree, died

खजूर के पेड़ के नीचे खड़े तीन किशोरों पर गिरी बिजली, मौत

Mon, 25 Jul 2022 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lightning fell on three teenagers standing under a palm tree, died
भुड़कुड़ा कोतवाली मस्तीपुर गांव के बाहर सोमवार की शाम मगई नदी के पास खजूर के पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े तीन किशोरों की आकाशीय बिजली के चपेट में आने से मौत हो गई। जबकि एक किशोर गंभीर रूप से झुलस गया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर गंभीर रूप से झुलसे किशोर का उपचार मऊ के चिरैयाकोट स्थित निजी अस्पताल में चल रहा है। हादसे के बाद परिजनों के रोने- बिलखने से गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मस्तीपुर गांव निवासी अभिषेक सरोज (12), मुकेश सरोज (12), सागर सरोज (14) और आशीष (14) मगई नदी के पास शाम करीब पांच बजे खेल रहे थे। इसी दौरान तेज बारिश शुरू हो गई। चारों वर्षा से बचने के लिए पास के ही खजूर पेड़ के नीचे बैठ गए। इसी दौरान तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। बिजली की चपेट में आने से चारों किशोर अचेत होकर जमीन पर गिर पड़े। खेत में मौजूद ग्रामीणों की नजर जब पेड़ के नीचे अचेत पड़े किशोरों पर पड़ी तो वह शोर मचाते हुए घटना स्थल के तरफ दौड़ पड़े। देखते ही देखते ग्रामीणों की भीड़ लग गई। परिजन भी मौके पर पहुंच गए और किशोरों को उपचार के लिए जखनिया स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां डॉक्टरों ने अभिषेक, मुकेश और सागर को मृत घोषित कर दिया। वहीं आशीष की हालत गंभीर होने पर रेफर कर दिया। परिजन आशीष को उपचार के लिए मऊ जनपद के चिरैयाकोट स्थित निजी अस्पताल लेकर चले गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जखनिया तहसीलदार रामजी और भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से बात की। इसके बाद अधिकारियों ने तीन किशोरों को वाहन में लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने भी मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों किशोरों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में भुड़कुड़ा कोतवाल राजू दिवाकर ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन

रोपाई कर लौट रहे किसान की बिजली गिरने से मौत
दुबिहा। बरेसर थाना क्षेत्र के नसीदाबाद गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर सोमवार की देर शाम खेत में धान की रोपाई कर घर जा रहे किसान की बिजली गिरने से से मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुहम्मदपुर गांव निवासी अमिंद्र चौहान (49) भाई तारा चौहान के साथ नसीराबाद गांव में धान की रोपाई करने गये थे। जब धान की रोपाई खत्म हो गई तो दोनों घर के लिए चल दिये। तारा चौहान साइकिल से था और अमिंद्र पैदल जा रहा था। अमिंद्र ज्यों ही सर्विस लेन पर पहुंचा तेज आवाज के साथ बिजली गिरी। आस-पास खेतों में काम करने वाले लोग मौके पर दौड़कर पहुंचे और अमिंद्र के परिवार को सूचना दिये। मौके पर पहुंचे परिजन शव देख दहाड़े मारकर रोने लगे। बरेसर थानाध्यक्ष राजेश बहादुर सिंह ने बताया कि आकाशीय बिजली की चपेट में आने से किसान की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed