फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Light clouds will prevail for the next five days

अगले पांच दिनों हल्के बादल के साथ बूदा-बांदी की संभावना

Wed, 13 Oct 2021 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Light clouds will prevail for the next five days
गाजीपुर। कृषि विज्ञान केंद्र की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार, अगले पांच दिनों तक हल्के बादल छाए रहेंगे और 16 से 17 अक्तूबर के बीच हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। जिले में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेंटीग्रेड व न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेंटीग्रेड के बीच रहने की संभावना है। पश्चिमी हवा औसत 7 से 8 किलोमीटर प्रति घंटा से चलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पीजीसी स्थित कृषि विज्ञान केंद्र के कृषि विशेषज्ञ कपिलदेव शर्मा का कहना है कि किसान भाई मौसम की सटीक जानकारी के लिए मेघदूत एप्लीकेशन का प्रयोग करें और आकाशीय बिजली से बचाव के लिउ दामिनी एप्लीकेशन का प्रयोग करें।
विज्ञापन

कहा कि किसान रबी की फसल में अच्छी पैदावार के लिए गोबर की सड़ी खाद का प्रयोग करें। मटर की बुवाई के लिए अक्तूबर का माह सबसे अच्छा माह माना जाता है। मटर की अगेती किस्मों के लिए प्रति हेक्टेयर 120-150 किग्रा तथा मध्यम व पिछेती किस्मों के लिए 80-100 किग्रा बीज का प्रयोग करें। साथ ही इस माह में आलू की बुवाई शुरू हो जाती है। आलू की बुवाई के लिए खेतों को अच्छे से जोतना चाहिए और खेतों में भरपूर मात्रा में खाद का मिश्रण करना चाहिए। खेतों में खाद डालने के 15 से 20 दिन के बाद ही आलू की बुवाई करनी चाहिए। आलू की अगेती किस्म कुफरी अशोका, कुफरी चंद्रमुखी, कुफरी जवाहर की बुवाई 10 अक्तूबर तक करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कहा कि मध्य एवं पिछेती किस्म कुफरी बादशाह, कुफरी सतलज, कुफरी पुखराज, कुफरी लालिमा की बुवाई 15-25 अक्तूबर तक करनी चाहिए। सब्जियों की नर्सरी व फसलों में सफेद मक्खी तथा चूसक कीटों की निगरानी करें जिसके द्वारा विषाणु जनित रोग फैलते हैं। इसकी रोकथाम के लिए इमिडा क्लोरोप्रिड दवा का छिड़काव 0.3 मिली प्रति लीटर की दर से करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed