फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Life in the statue of Goddess Parvati and Ganesha

काशी के पंडितों ने कराया माता पार्वती और गणेश जी की प्रतिमा में प्राण प्रतिष्ठा

Sat, 25 Jul 2020 09:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
Life in the statue of Goddess Parvati and Ganesha
मतसा। भगीरथपुर के अति प्राचीन झारखंडे महादेव मंदिर के जीर्णोद्धार के बाद मंदिर में माता पार्वती, गणेशजी एवं नंदी की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। इस मौके पर पूरा परिसर हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठा। काशी से आए आचार्य मुरलीधर ओझा, अरविंद तिवारी, चंदन ओझा, गोपाल पांडेय, पीयूषकांत तिवारी, सुधाकर तिवारी, शिवानंद तिवारी आदि ने वेद मंत्रों से मूर्तियों में प्राण प्रतिष्ठा कर पूजन अर्चन शुरू करवाया। बता दें कि झारखंडे महादेव मंदिर भगीरथपुर में स्वयं भू शिवलिंग है, जहां पर लोगों की आस्था बनी रहती है। भक्तों की हर मनोकामना यहां अवश्य पूरी होती है। गांव और क्षेत्रीय लोगों के सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार कराया गया। सावन मास में मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रहती है। इस बार कोरोना महामारी का असर दिखाई दे रहा है। पूरा कार्यक्रम सामाजिक दूरी का पालन करते हुए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed