फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   "Life changing Concern released

‘जीवन के बदलते सरोकार’ का विमोचन

Sun, 24 Jan 2016 11:52 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर
ब्यूरो अमर उजाला/गाजीपुर Updated Sun, 24 Jan 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
"Life changing Concern released
सोशल वेलफेयर फाउंडेशन के तत्वाधान में चंद्रशेखर नगर स्थित  उमापति राय के आवास पर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन


 इस अवसर पर दिल्ली विश्वविद्यालय के सेवानिवृत्त प्रोफेसर नंदकुमार राय की पुस्तक  जीवन के बदलते सरोकार का विमोचन विशिष्ट अतिथि डा. बीडी मिश्र, पूर्व विधायक अमिताभ  अनिल दूबे, अवधेश राय शास्त्री और गिरजा प्रसाद मस्ताना ने संयुक्त रुप से  किया।

  इस अवसर पर बीडी मिश्र ने कहा कि स्वार्थ की राजनीति  ने सामाजिक सरोकारों को दुष्प्रभावित करना शुरु कर दिया। सामाजिक हित की  जगह निजी लाभ-हानि की बातें सोची  जाने लगी।
विज्ञापन


भौतिकता अब अध्यात्म पर भारी  पड़ने लगा है। सुखवादी जीवन जीना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा उद्देश्य बन गया। जीवन की इस आपाधापी में सारे सरोकार बड़ी तेजी से या तो बदल गए या टूट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह पुस्तक आधुनिक जीवन और समाज का दस्तावेज है। अध्यक्षता  कवि गिरजा प्रसाद मस्ताना एवं संचालन शिवेंद्र कुमार पाठक ने किया। धन्यवाद  ज्ञापन विश्वमोहन शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed