फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Less patients than OPD in health fair

Ghazipur News: स्वास्थ्य मेले में ओपीडी से भी कम रोगी

Sun, 04 Dec 2022 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 04 Dec 2022 11:53 PM IST
विज्ञापन
Less patients than OPD in health fair
जिले के 62 न्यू पीएचसी और स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 2632 लोगों ने उपचार कराकर नि:शुल्क दवा भी प्राप्त किया। हालांकि अधिकांश जगहों पर मरीजों की संख्या काफी कम दिखाई पड़े। ऐसे में लोगों ने बताया कि विशेषज्ञ चिकित्सकों के मेले में न बैठने के चलते अब लोग इस सुविधा से धीरे-धीरे मुंह मोड़ते दिखाई पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

सुहवल संवाददाता के अनुसार रेवतीपुर ब्लाक चार प्राथमिक स्वास्थ्य पर 131 ही मरीज पहुंचे थे। लोगों ने बताया कि यह हैरानी की बात है कि जितने मरीज प्रतिदिन रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ओपीडी में आते है, उतने मरीज चार पीएचसी मिलाकर पहुंचे। स्थिति तो यह है कि आरोग्य मेले में जीवन रक्षक दवाओं के टोटा और विशेषज्ञ चिकित्सकों के न रहने से लोग अब इससे किनारा कर रहे हैं।
विज्ञापन

डेढ़गावां पीएचसी पर 23, नगसर 24, उत्तरौली 30 ही मरीज आए, जबकि मेदिनीपुर नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र 54 मरीजों ने इस सुविधा का लाभ उठाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्वास्थ्य मेला महज रस्म अदायगी बनकर रह गया है। मरीजों ने तो यहां तक बताया कि आयोजित मेले को लेकर किसी तरह का प्रचार प्रसार नहीं किया जाता है। इस संबंध में रेवतीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक एवं प्रभारी अधिकारी डा. अनिल कुमार ने बताया कि चार पीएचसी पर कुल 131 आए मरीजों का मेले में उपचार और उन्हें दवाओं का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारा संवाददाता के अनुसार सीएचसी भदौरा के चार पीएचसी पर 157 मरीजों का उपचार किया गया। स्वास्थ्य केंद्रों में जुकाम, बुखार एवं चर्मरोग आदि से पीड़ित मरीज इलाज कराने पहुंचे। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बारा में आयोजित मेले में डॉक्टर अजीत के नेतृत्व में 44 मरीजों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरित की गई। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गहमर में डॉक्टर शिशिर कपूर की टीम ने 41, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र देवल में डॉक्टर बालकिशुन के नेतृत्व में 35 और दिलदारनगर में डॉक्टर काजिम अहमद के नेतृत्व में 37 मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श देकर नि:शुल्क दवा वितरित की गई।

भदौरा सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर धनंजय आनंद ने मुख्यमंत्री आरोग्य मेला के संबंध में सभी पीएचसी प्रभारियों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि सभी पीएचसी पर मरीजों को दवाएं देकर ठंड से बचाव के संबंध में जानकारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed