फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Leopard created noise in Hudar village seen on the banks of Karmnasha

Ghazipur News: कर्मनाशा किनारे दिखा हुड़ार, शोर मचा तेंदुए का

Sun, 02 Jul 2023 11:31 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
Leopard created noise in Hudar village seen on the banks of Karmnasha
पंजे के निशान देखकर बन विभाग की टीम ने की पुष्टि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जमानिया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम गायघाट के पास कर्मनाशा नदी के किनारे शनिवार की शाम तेंदुआ दिखने का शोर मचा। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग की टीम ने पंजे के निशान देखकर तेंदुआ नहीं हाइना होने की पुष्टि की जिसे ग्रामीण हड़हा, हुड़ार या बागड़ बिल्ला कहते हैं। तब- जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
गायघाट गांव के ज्यादातर किसानों का खेत कर्मनाशा नदी के पार बिहार के गढ़वा गांव के मौजा में पड़ता है। यहां के किसान कर्मनाशा नदी से जुड़े बड़े नाले पर बने बांस के पुल के सहारे आवागमन करते हैं। पूर्व प्रधान रामदरश यादव ने बताया कि वे बगीचे की रखवाली कर रहे थे। शाम करीब छह बजे बगीचे में तेंदुआ आ गया। उसे देखकर वे बगीचे में स्थित मंदिर में छिप गए।
विज्ञापन

वहीं गांव के महेंद्र यादव, सौरभ यादव, बुल्लू यादव, सोनू यादव ने बताया कि शाम के समय ज्यादातर गांव के लोग पुल से उस पार चले जाते हैं। शाम को तेंदुआ देखते ही सभी लोग शोर मचाने लगे, जिससे तेंदुआ नाले के तरफ चला गया। ग्रामीणों ने बताया कि तेंदुआ शनिवार की शाम को ही दिखाई दिया था। शोर मचाने पर कहीं छिप गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में क्षेत्रीय वन अधिकारी प्रेम प्रकाश चौबे बताया कि जंगली जानवर पानी की तलाश में आबादी क्षेत्र में आ जाते है। करीब 15 दिन पूर्व गहमर गांव एवं तीन-चार दिन पूर्व मगरखाई गांव की तरफ ग्रामीणों ने देखा था। टीम ने जांच की तो पता चला कि यह हाइना है, जिसे ग्रामीण हड़हा, हुड़ार या बागड़ बिल्ला कहते है। हाइना छोटे-छोटे जानवरों का शिकार करता है तथा इंसान के लिए खतरनाक नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed