फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lekhpals angry over the death of Lekhpal in Hapur, staged protest

Ghazipur News: हापुड़ में लेखपाल की मौत से लेखपालों में रोष, किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals angry over the death of Lekhpal in Hapur, staged protest
जमानिया/दुल्लहपुर। हापुड़ में लेखपाल सुभाष मीणा की मौत पर लेखपालों ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक एसडीएम को सौंपा।
विज्ञापन

लेखपालों ने आरोप लगाया कि हापुड़ के जिलाधिकारी के दमनात्मक व्यवहार एवं झूठी शिकायत पर की गई उत्पीड़नात्मक कार्रवाई के चलते सुभाष मीणा मानसिक तनाव में थे, जिससे उनकी मौत हुई। कहा कि वर्तमान समय में कुछ अधिकारियों द्वारा अधीनस्थ कर्मचारियों को बैठक, समाधान दिवस, ग्राम चौपाल के दौरान सार्वजनिक रूप से अपमानित करने और अनुचित दबाव बनाने की प्रवृत्ति बढ़ गई है। इससे कर्मचारी मानसिक तनाव और अवसाद का शिकार हो रहे हैं। लेखपालों ने मांग की कि मृतक सुभाष मीणा के आश्रित को आर्थिक सहायता, योग्यता के अनुसार सरकारी नौकरी और दोषियों के खिलाफ उच्चस्तरीय जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्योति चौरसिया को सौंपा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष रमेश राम‚ तहसील अध्यक्ष विजय कुमार सिंह‚ विजय कुमार‚ नितीश कुमार‚ संदीप भारती‚ ईश्वर‚ विनीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

दुल्लहपुर : जखनिया में सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक तहसील परिसर में सैकड़ों लेखपालों ने कार्य बहिष्कार करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। तहसील अध्यक्ष अनिकेत यादव ने कहा कि हापुड़ में लेखपाल के साथ प्रशासनिक उत्पीड़न अत्यंत निंदनीय है। अगर भविष्य में किसी भी लेखपाल को इस प्रकार प्रताड़ित किया गया, तो लेखपाल संघ इसे कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। महामंत्री आशुतोष पांडेय ने कहा कि आजकल कुछ अधिकारी सोशल मीडिया व पब्लिक प्लेटफॉर्म पर प्रचार पाने की चाह में तहसील दिवस, थाना समाधान दिवस और ग्राम चौपाल जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों में अधीनस्थों को अपमानित करने और दंडित करने की प्रवृत्ति दिखा रहे हैं, जिससे कर्मचारी मानसिक दबाव और अवसाद में काम करने को विवश हैं। इस मौके पर अरविंद कुमार, अनिल कुमार, राज कपूर भारती, अनुभव सिंह, रमाशंकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed