{"_id":"63bc54b9ffb1f971e23e63fc","slug":"lekhpal-besieged-for-the-cemetery-sought-extension-ghazipur-news-vns6928894119","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: कब्रिस्तान के लिए लेखपाल को घेरा, मांगी मोहलत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: कब्रिस्तान के लिए लेखपाल को घेरा, मांगी मोहलत
विज्ञापन
बिरनो थाना क्षेत्र के रूहीपुर गांव में सोमवार को शव दफनाने के लिए कब्रिस्तान की मांग को लेकर ग्रामीणों ने क्षेत्रीय लेखपाल को घेर लिया। काफी समझाने-बुझाने और 15 दिन की मोहलत मांगने पर मामला शांत हुआ। तब जाकर परिजन वृद्ध के शव को पास के गांव डांडी कला स्थित कब्रिस्तान में ले जाकर सुपुुुर्द ए खाक किए।
रूहीपुर गांव में मुस्लिम समुदाय का एक ही परिवार है। शवों को दफन के लिए गांव में कब्रिस्तान नहीं है। मुस्लिम समुदाय इस ग्राम सभा में 40 वर्षों से निवास कर रहा है। सुबह मुस्लिम परिवार के रामजान अली (75) का इंतकाल हो गया। इंतकाल के बाद गांव में कब्रिस्तान नहीं होने पर माहौल गर्म हो गया और ग्रामीण कब्रिस्तान की मांग करने लगे।
ग्राम प्रधान की सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश सिंह मौके पर पहुंचे तो मांग को लेकर ग्रामीणों ने घेर लिया। इधर मुस्लिम परिवार गांव में ही कब्रिस्तान की मांग पर अड़ा रहा। काफी समझाने- बुझाने और 15 दिन के अंदर समस्या का निस्तारण करने के आश्वासन पर मुस्लिम परिवार द्वारा पास के गांव डांडी कला स्थित कब्रिस्तान में शव को दफनाया गया। क्षेत्रीय लेखपाल अखिलेश सिंह ने बताया कि उच्चाधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। प्रयास कर गांव में ही कब्रिस्तान के लिए भूमि उपलब्ध करा दी जाएगी।