{"_id":"02a74387903dcca513d1b355ea16019b","slug":"legislative-council-today-voted-to-seat-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधान परिषद सीट के लिए मतदान आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधान परिषद सीट के लिए मतदान आज
अमर उजाला ब्यूरो/गाजीपुर
Updated Wed, 02 Mar 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए गुरुवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान कराया जाएगा। जिले में कुल सोलह मतदान केन्द्र बनाए गए हैं। जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ ही स्टेटिक मजिस्ट्रेटों की भी तैनाती की गई है।
स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए सुबह 8 बजे से मतदान कराया जाएगा। इस चुनाव में 1409 पुरुष एवं 993 महिला मतदाता सहित कुल 2402 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
सदर एवं नगर पालिका क्षेत्र के मतदाताओं के लिए जिला पंचायत सभागार को तथा 15 अन्य ब्लाक मुख्यालयों पर मतदान कराया जाएगा। चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए 5 जोनल एवं 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट के अलावा सभी 16 मतदान केन्द्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात होंगे। पोलिंग बूथों की वीडियोग्राफी कराई जाएगी। इसके साथ ही वेब कैमरे भी लगाए गए हैं।
विज्ञापन
स्थानीय प्राधिकारी क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए गुरुवार को होने वाले चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां बुधवार को दिन में रवाना कर दी गईं। जिले में बनाए गए कुल सोलह मतदान केन्द्रों के लिए सोलह पोलिंग पार्टियां बनाई गई हैं। प्रत्येक मतदान पार्टी में पीठासीन अधिकारी सहित चार कार्मिक हैं। मतदान पार्टी दिन में जिला निर्वाचन कार्यालय परिसर से संबंधित मतदान केन्द्रों के लिए मतदान सामग्री लेकर रवाना की गईं। उनकी रवानगी की वजह से कार्यालय परिसर में घंटों गहमा-गहमी बनी रही।
एमएलसी चुनाव के लिए 3 मार्च को होने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए बुधवार की देर शाम जिलाधिकारी डॉ. अशोक चंद्र और पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने ब्लाक मुख्यालय पर बने बूथ का निरीक्षण किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने सीसीटीवी कैमरे को ठीक से चेक करने का निर्देश दिया ताकि मतदान के दौरान कोई दिक्कत न हो।
जिलाधिकारी डॉ. अशोकचंद्र ने कहा कि सीसीटीवी कैमरे का संचालन निर्बाध होना चाहिए। बूथ स्थल से पांच सौ मीटर दूरी पर बैरिकेडिंग कर अनावश्यक वाहन व बाहरी लोगों को रोकना होगा। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मतदान के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। बूथ पर एक थानाध्यक्ष, दो उप निरीक्षक, दो हेड कॉन्स्टेबल, बीस सिपाही, एवं मुहम्मदाबाद एसडीएम त्रिभुवन विश्वकर्मा मौजूद रहेंगे। मतदान सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा जिसमें 124 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इस मौके पर बीडीओ आशा देवी, एडीओ जनार्दन राय, आरओ अशोक प्रजापति, सभी कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे।
सुहवल संवाददाता के मुताबिक, विधान परिषद चुनाव के मद्देनजर बुधवार को ब्लाक मुख्यालय पर पोलिंग पार्टियां पहुंच गईं। अब तक न तो सुरक्षा के लिहाज से बैरिकेडिंग की गई है न ही पर्याप्त सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। ब्लाक के 108 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए एक माईक्रो आब्जर्बर की नियुक्ति की गई है। मतदान कैमरे की निगहबानी में होगा।
एमएलसी चुनाव में निर्दल उम्मीदवार विशाल सिंह चंचल अपनी जीत के लिए मतदान की पूर्व संध्या पर बुधवार को मां कामाख्या देवी धाम पहुंचे तथा मत्था टेका। उन्होंने विधिवत दर्शन-पूजन कर मां से सफलता की कामना की। वहीं दूसरी ओर सपा प्रत्याशी डा. सानंद ने महावर धाम में जाकर मत्था टेका तथा दर्शन पूजन कर आशीर्वाद लिया।