{"_id":"62af64d8edaf764d8e01079a","slug":"left-the-house-for-an-hour-the-thieves-went-to-work-ghazipur-news-vns659755045","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक घंटे के लिए घर छोड़ा, काम कर गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक घंटे के लिए घर छोड़ा, काम कर गए चोर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर कोतवाली क्षेत्र के चंदनवाहा कॉलोनी में शनिवार की देर शाम चोरों ने एक आर्मी जवान के मकान को निशाना बनाते हुए 20 हजार नकदी सहित लाखों रुपये के आभूषण पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। पीड़ित ने अज्ञात चोरों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है।
चंदनवाहा कॉलोनी निवासी सत्यप्रकाश सिंह सेना में तैनात है। वह वर्तमान समय में गुवाहाटी में तैनात हैं। घर पर उनकी पत्नी किरन सिंह हैं। देर शाम वह सामने बने अपने भाई मनोज सिंह के यहां गई थी। जब एक घंटे बाद घर पहुंची तो अंदर के गेट का ताला टूटा हुआ था। जब मकान में गई तो आलमारी में रखा कपड़ा एवं सामान सब फैला हुआ था। उन्होंने तत्काल घटना की जानकारी कॉलोनी के अन्य लोगों को दी। इधर चोरी की जानकारी मिलते ही मौके पर आस-पास के लोगों की भीड़ लग गई। पीड़िता की सूचना पर पुलिस टीम भी पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि चोरों ने आलमारी में रखा मंगलसूत्र, चुड़ी, अंगुठी, कंगन, चेन एवं 20 हजार रुपये नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीड़िता ने बताया कि चोरी की दूसरी घटना है। इस तरह की दुस्साहसिक वारदात को चोर अंजाम दे चुके हैं। इस संबंध में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।
चोरों ने ताला तोड़ उड़ाया सामान
मरदह। बिरनो थाना क्षेत्र के जरगो खास गांव स्थित पंचायत भवन का ताला तोड़कर चोरों ने शनिवार की रात दो बैटरी, एक इनवर्टर, स्टेपलाइजर, बोर्ड वायरिंग तार, अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। घटना की जानकारी सुबह ग्रामीणों को तब हुई जब वह प्रतिदिन की तरह रविवार की सुबह टहलने निकले थे। ग्रामीणों ने देखा कि पंचायत भवन का जंगला टूटा हुआ है। ग्रामीणों ने घटना की सूचना ग्राम प्रधान रंजू गुप्ता को दी। ग्राम प्रधान ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची बिरनो पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस संबध ग्राम प्रधान रंजू गुप्ता ने थाने में अज्ञात चोरों की खिलाफ तहरीर दी। इस संबंध थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी। संवाद