फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lee dead

गोली मारकर हत्या

Fri, 29 Jan 2016 12:27 AM IST
Updated Fri, 29 Jan 2016 12:27 AM IST
विज्ञापन
Lee dead
कोतवाली क्षेत्र के दुबैथा के पास गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दिनदहाड़े अधेड़ की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मौके पर एसपी पहुंचे और परिवार के लोगों से पूछताछ की। इस मामले में पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।

 पुलिस अधीक्षक रामकिशोर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
 दुबैथा गांव निवासी विनय पांडेय (40) गुरुवार को दिन में करीब एक बजे अपने एक परिचित को गांव से लगभग एक किलोमीटर दूर धरवां चट्टी पर छोड़ने गए थे।

वह स्कूटी से लौट रहे थे। उनके पास उनकी लाइसेंसी रिवाल्वर थी। उनके घर से लगभग 300 मीटर दूर गांव के बाहरी हिस्से की ओर जूनियर हाईस्कूल के सामने मोटर साइकिल सवार दो युवकों ने उनकी स्कूटी को धक्का मारकर गिरा दिया। जब तक विनय संभलते बदमाशों ने दो गोली मार दी।

एक गोली उनके सिर में और दूसरी सीने में लगी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर जब ग्रामीण घरों से बाहर निकले तो बाइक सवार हमलावरों ने पिस्टल लहराना शुरू कर दिया। इसके बाद वे धरंवा की ओर भाग गए।

 इस मामले में विनय की पत्नी अनुज बाला पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। मालूम हो कि विनय के पांच वर्षीय बेटे प्रियांशु का 2009 में अपहरण हो गया था। तत्कालीन एसएचओ मनमोहन पांडेय ने प्रियांशु की बरामदगी मुंबई के नाला सोपारा से की थी।

 हत्या को उनके घरवाले इसी से जोड़ कर देख रहे हैं। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed