फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Leaflet assigned to make the land encroachment free

भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने को लेकर सौंपा पत्रक

Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 22 Sep 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
Leaflet assigned to make the land encroachment free
जमानिया। क्षेत्र के राघोपुर गांव स्थित सरकारी खलिहान की भूमि पर अतिक्रमण से परेशान युवाओं ने जिला पंचायत सदस्य के नेतृत्व में मंगलवार को उपजिलाधिकारी को संबोधित पत्रक तहसीलदार को सौंपा। इस पर तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि यथोचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य बसंत यादव ने तहसीलदार को अवगत कराया कि खलिहान के नाम पर दर्ज गाटा संख्या 164 रकबा 0.549 हेक्टेयर पर गांव के ही कुछ लोगों द्वारा भैंस गोबर आदि रख कर कब्जा कर लिया गया है। इस पर बीते 40 वर्षों से गांव के युवा खेलने तथा किसान खलिहान में अनाज रखने का कार्य करते आ रहे है। बीते कुछ वर्षों से गांव के कुछ व्यक्ति द्वारा कब्जा किया गया है जिसे जनहित में खाली कराया जाना अति आवश्यक है। उन्होंने इस भूमि की पैमाइश कराने का आग्रह किया। तहसीलदार आलोक कुमार को गांव के चार दर्जन से अधिक लोगों का हस्ताक्षर युक्त पत्रक सौंपा। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी और पैमाइश कर भूमि को चिन्हित किया जाएगा। कहा कि अगर सरकारी भूमि पर कोई अतिक्रमण करता है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस अवसर पर संजय यादव अजय यादव हीरालाल यादव अरविंद श्रवण बसंत कुशवाहा अमरजीत पंकज चंदन शर्मा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed