फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Lawyer beaten up for refusing to make objectionable remarks about the PM and CM.

Ghazipur News: पीएम और सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने से मना किया तो अधिवक्ता को पीटा

Tue, 25 Aug 2026 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Lawyer beaten up for refusing to make objectionable remarks about the PM and CM.
कासिमाबाद। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को एसडीएम संजय कुमार कुशवाहा से मिला और प्रार्थना पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर आपत्तिजनक शब्दों के प्रयोग करने से मना करने पर वरिष्ठ अधिवक्ता से हुई मारपीट और धमकी देने के मामले में आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। एसडीएम ने सीओ अनुभव राजर्षि को तत्काल इस मामले में विधिक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संतोष कुमार और सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह यादव ने बताया कि 23 अगस्त की दोपहर करीब 12 बजे पाली गांव निवासी तहसील के वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार राय गांव की चट्टी पर किसी काम से गए थे। वहां पहले से ही मौजूद मुहम्मदपुर गांव निवासी रवींद्र चौहान चीनी के बढ़ते दाम को लेकर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री पर अपशब्दों का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज कर रहा था। वरिष्ठ अधिवक्ता जितेंद्र कुमार राय ने जब इसका विरोध किया तो, रवींद्र चौहान अपने भाइयों दीपक चौहान व राम भवन चौहान और मां सुदमिया देवी के साथ मिलकर दुकान पर रखे बर्तन और ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। सभी ने जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित अधिवक्ता ने रविवार की शाम को ही पुलिस को तहरीर दी थी, जिसके बाद मौके पर डाॅयल 112 की टीम भी पहुंची थी। बावजूद अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। प्रतिनिधिमंडल में पीड़ित अधिवक्ता जितेंद्र कुमार राय, योगेंद्र यादव, सुभाष चंद्र तिवारी, विनोद सिंह, अभिषेक सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed