फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Latiya Festival celebrated by lighting the lamp

Ghazipur News: दीप प्रज्ज्वलित कर मना लटिया महोत्सव

Thu, 02 Feb 2023 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 02 Feb 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Latiya Festival celebrated by lighting the lamp
जमानिया क्षेत्र के लटिया गांव में बृहस्पतिवार को सम्राट अशोक क्लब की ओर से धूमधाम से लटिया महोत्सव मनाया गया। मुख्य अतिथि कोरिया से आए धम्मगुरु भिक्खु धम्मदीप ने लटिया लाट पर पंचशील दीप प्रज्जवलित किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर पंचशील तथा सम्राट अशोक के ध्वज के साथ ही तिरंगा फहराया गया। अतिथियों ने मंच पर स्थापित सम्राट अशोक, जगदेव बाबू एवं भगवान बुद्ध आदि के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया। इसके बाद पंचशील दीप जलाकर सम्राट अशोक क्लब के संस्थापक स्व. सुभाष सिंह मौर्य को श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
विज्ञापन

समारोह में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य अतिथि ने कहा कि भारतीय संविधान ही भारत की राष्ट्रीय पुस्तक है। भारतीयों को आर्थिक, सामाजिक, राजनैतिक अधिकार भारतीय संविधान ही प्रदान करता है। संगोष्ठी में धनंजय मौर्य ने कहा कि भारतीय संविधान का अभी तक पूर्ण रूप से क्रियान्वयन नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी वजह से देश में तमाम सामाजिक, आर्थिक एवं राजनैतिक विषमताएं हैं। प्रोफेसर प्रवेश कुमार श्रीवास्तव, हरीशचंद्र मौर्य, प्रकाश मौर्य, अरविंद मौर्य ने विचार व्यक्त किया। सुरक्षा के मद्देनजर क्षेत्राधिकारी विजय आनंद शाही, तहसीलदार लालजी विश्वकर्मा, कोतवाल वंदना सिंह, सुहवल की प्रभारी निरीक्षक तारावती यादव मौजूद थीं।

इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि संतोष कुशवाहा, मनोज मौर्य, सत्यनारायण मौर्य, वरुण मौर्य, डा. आरपी सिंह, मणिकांत मौर्य, आजाद सिंह कुशवाहा आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन डा. सचिदानंद मौर्य तथा क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीनानाथ मौर्य ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed