फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ghazipur News ›   Last date for admission to degree, diploma and certificate programmes extended till 13th

Ghazipur News: डिग्री, डिप्लोमा और प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 तक बढ़ी

Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 08 Oct 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
Last date for admission to degree, diploma and certificate programmes extended till 13th
उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की ओर से संचालित विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा एवं प्रमाण पत्र कार्यक्रमों में प्रवेश की अंतिम तिथि 13 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई है। राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय स्थित अध्ययन केंद्र के समन्वयक डॉ. शिवकुमार ने बताया कि शैक्षिक सत्र जुलाई 2025-26 में सभी कक्षाओं एवं पाठ्यक्रमों में प्रवेश का यह अंतिम अवसर है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय की तरफ से संचालित 15 से अधिक विषयों में एमए, राजनीति विज्ञान, शिक्षाशास्त्र, समाजशास्त्र, समाज कार्य, उर्दू, संस्कृत विषयों तथा एकल विषय संस्कृत, इतिहास, राजनीति विज्ञान, अर्थशास्त्र, भूगोल, संस्कृत, उर्दू, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान तथा विभिन्न प्रकार के रोजगार परक डिप्लोमा-प्रमाण पत्र पाठ्यक्रमों में ऑनलाइन प्रवेश जारी है। वर्तमान शैक्षिक सत्र से एकल विषय स्नातक का पाठ्यक्रम 2 वर्ष के बजाए 1 वर्ष का हो गया है। इसका शुल्क चार हजार की जगह अब 2800 ही होगा। राजकीय महिला पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र (088) में हिंदी, अंग्रेजी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगोल, समाजशास्त्र, संस्कृत, उर्दू, शिक्षा शास्त्र सहित 16 से अधिक विषयों में एकल विषय स्नातक की सुविधा उपलब्ध है। केंद्र के समन्वयक ने बताया कि नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुसार छात्र नियमित पाठ्यक्रमों में अध्ययन करते हुए मुक्त विश्वविद्यालय से डिग्री या डिप्लोमा पाठ्यक्रम एक साथ कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed