{"_id":"64a1baaa667b0fe7c8083295","slug":"lalit-rajkumar-and-pawan-at-karampur-senior-india-hockey-camp-ghazipur-news-c-20-1-276764-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghazipur News: करमपुर के ललित, राजकुमार और पवन सीनियर इंडिया हाकी कैंप में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghazipur News: करमपुर के ललित, राजकुमार और पवन सीनियर इंडिया हाकी कैंप में
विज्ञापन
फोटो भी
एशियाई खेलों के लिए बंगलुरू में शुरू हुआ राष्ट्रीय शिविर
संवाद न्यूज एजेंसी
मौधा। करमपुर के मेघबरन स्टेडियम की नर्सरी से निकले ललित उपाध्याय, राजकुमार पाल और पवन राजभर का चयन सितंबर-अक्तूबर माह में होने वाले एशियाई खेलों के लिए हाकी कैंप में हो गया है।
कैंप का पहला चरण 19 जुलाई तक बंगलुरू में पूरा होगा। इसमें ललित कुमार उपाध्याय टोक्यो ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता टीम के सदस्य रह चुके हैं। जबकि राजकुमार पाल चयनकर्ताओं को कई बार प्रभावित कर चुके हैं और एशियाई खेलों के लिए चयनित टीम में जगह बनाने का भरपूर माद्दा रखते हैं।
इसके अलावा पिछले प्रदर्शन के आधार पर पवन राजभर एक फारवर्ड खिलाड़ी के रूप में भारतीय टीम में जगह बनाने के तगड़े दावेदार हैं। अपने तीन-तीन खिलाड़ियों के राष्ट्रीय कैंप में चयनित होने से क्षेत्र के खेल प्रेमी खुश हैं। मेघबरन स्टेडियम के कोच इंद्रदेव ने कहा कि सब जूनियर, जूनियर के बाद हमारे सीनियर खिलाड़ी भी अपनी छाप छोड़ने में लगे हैं।
विज्ञापन
स्टेडियम के संचालक अनिकेत सिंह ने कहा कि ललित, पवन और राजकुमार तीनों ही अब विश्व स्तर के खिलाड़ी बन चुके हैं। जबकि स्टेडियम के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह ने कहा कि कैंप में अगर हमारे तीनों खिलाड़ियों ने अपने चयनकर्ताओं को प्रभावित कर लिया तो उनका भारतीय टीम में चयन तय है।